फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE CTET 2022 Application Form Correction Window to be close today

CBSE CTET 2022: सीबीएसई सीटेट के आवेदन फॉर्म में संशोधन का आज आखिरी मौका, जल्दी करें

Sat, 03 Dec 2022 03:28 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 03 Dec 2022 03:28 PM IST
सार

CBSE CTET 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगा।

विज्ञापन
CBSE CTET 2022 Application Form Correction Window to be close today
CBSE CTET 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CBSE CTET 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से अपने CTET फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। CTET दिसंबर 2022 परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो पारियों सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक में होगी। 

विज्ञापन

CBSE CTET 2022 परीक्षा केंद्र पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर 

सीबीएसई की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन सुधार के लिए करेक्शन विंडो सोमवार, 28 नवंबर, 2022 को शुरू की गई थी। यह शनिवार, तीन दिसंबर, 2022 तक सक्रिय रहेगी। इस तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, इस अवधि के दौरान, यदि किसी विशेष शहर में क्षमता उपलब्ध है, तो उम्मीदवार अपनी पसंद का परीक्षा शहर भी बदल सकते हैं। यह सुविधा भी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही उपलब्ध होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE CTET 2022 के फॉर्म में सुधार करने का आसान तरीका 

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    CTET Dec-22 के लिए ऑनलाइन सुधार पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवश्यक विवरण में बदलाव या सुधार करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एक कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed