{"_id":"6521f61cb91262566a0e8f85","slug":"cbse-common-answer-sheet-available-accountancy-class-12th-exam-change-implemented-from-2024-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: अब बारहवीं में अकाउंटेंसी की परीक्षा के लिए मिलेगी सामान्य उत्तर पुस्तिका, 2024 से लागू होगा बदलाव","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE: अब बारहवीं में अकाउंटेंसी की परीक्षा के लिए मिलेगी सामान्य उत्तर पुस्तिका, 2024 से लागू होगा बदलाव
Sun, 08 Oct 2023 06:00 AM IST
यशोधन शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 08 Oct 2023 06:00 AM IST
सार
बोर्ड के अनुसार विभिन्न हितधारकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर अकाउंटेंसी विषय की उत्तरपुस्तिकाओं को हटाने का निर्णय लिया गया है। अब तक अकाउंटेंसी विषय की उत्तरपुस्तिकाओं में मुद्रित तालिकाएं( प्रिटेंड टेबल) होती थी। इस तरह से इस विषय की उत्तरपुस्तिका अन्य विषयों की उत्तरपुस्तिका के समान ही होगी।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा की उत्तरपुस्तिका में बदलाव देखने को मिलेंगे। अब छात्रों को उत्तर देने के लिए अन्य विषयों के सामान ही सामान्य लाइन वाली उत्तर पुस्तिका मिलेगी। छात्रों को प्रिटेंड टेबल (मुद्रित तालिका) वाली उत्तरपुस्तिका नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
यह बदलाव वर्ष 2024 से होने वाली परीक्षा से लागू होंगे। इस तरह से उत्तरपुस्तिका में किसी प्रकार की टेबल नहीं होगी। सीबीएसई की ओर अपने संबद्ध स्कूलों को यह जानकारी भेज दी गई है। बोर्ड की ओर से स्कूलों को कहा गया है कि वह इस संबंध में जानकारी को परीक्षा में बैठने वाले छात्रों तक पहुंचाएं, जिससे कि परीक्षाओं के दौरान इस बात का ध्यान रख सकें।
विज्ञापन
अन्य विषयों के समान होगी उत्तरपुस्तिका
बोर्ड के अनुसार विभिन्न हितधारकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर अकाउंटेंसी विषय की उत्तरपुस्तिकाओं को हटाने का निर्णय लिया गया है। अब तक अकाउंटेंसी विषय की उत्तरपुस्तिकाओं में मुद्रित तालिकाएं( प्रिटेंड टेबल) होती थी। इस तरह से इस विषय की उत्तरपुस्तिका अन्य विषयों की उत्तरपुस्तिका के समान ही होगी।
विज्ञापन
दरअसल, बोर्ड को विभिन्न हितधारकों से सामान्य लाइन वाली उत्तरपुस्तिका उपलब्ध कराने के लिए कहा जा रहा था। ऐसे में बोर्ड ने आगामी परीक्षाओं से इसे लागू करने का फैसला किया है। बोर्ड की ओर से परीक्षाओं से काफी समय पहले यह जानकारी इसलिए दी गई है, जिससे कि उन्हें इसकी जानकारी पहले से हो।
वहीं शिक्षकों ने बोर्ड के इस फैसले को राहत भरा बताया है। शिक्षकों के अनुसार अकाउंटेंसी विषय की उत्तरपुस्तिका में अंतिम सात आठ पेजों में टेबल वाला फॉर्मेट होता था। यदि किसी प्रश्न को हल करने के लिए टेबल की आवश्यकता होती थी तो छात्र उसका उत्तर एक जगह और उसकी टेबल अंतिम पृष्ठों में करते थे।
इससे पेपर जांच करते समय शिक्षकों को परेशानी होती थी। अब शिक्षकों को एक उत्तर अलग-अलग पृष्ठ पर नहीं मिलेगा। हालांकि, छात्रों को टेबल या फॉर्मेट बनाने वाले प्रश्नों के लिए लाइन खींचनी पड़ेगी।
कमेंट
कमेंट X