फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 12 Result 2021:CBSE develops portal for tabulation of marks and grades

सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम: बोर्ड ने लॉन्च किया टेबुलेशन पोर्टल, अंकों को अपलोड करने में करेगा मदद

Tue, 22 Jun 2021 04:51 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 22 Jun 2021 04:51 PM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं के अंक/ ग्रेड के सारणीकरण के लिए एक पोर्टल लांच किया है।

विज्ञापन
CBSE Class 12 Result 2021:CBSE develops portal for tabulation of marks and grades
CBSE - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा बारहवीं का परिणाम 31 जुलाई तक जारी करने की तैयारी जोरो पर है। इसी कड़ी में सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के अंक/ ग्रेड के सारणीकरण के लिए एक पोर्टल लांच किया है। सीबीएसई के आईटी विभाग द्वारा तैयार किए गए इस पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों को सभी विद्यार्थियों के अंकों वेबसाइट पर अपलोड करना है।

विज्ञापन

सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2021: पोर्टल में शामिल किए जाने वाले अनुभाग

  • आंतरिक ग्रेड अपलोड करना
  • प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट्स/आंतरिक मूल्यांकन अंक अपलोड करना
  • कक्षा बारहवीं डाटा वेरिफिकेशन के लिए कक्षा दसवीं का रोल नंबर, बोर्ड और पासिंग ईयर
  • मॉडरेशन के लिए विद्यालयों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की उपलब्धता
  • कक्षा 11वीं के थ्योरी मार्क्स की डाटा एंट्री और अपलोड
  • कक्षा 12वीं के थ्योरी मार्क्स की डाटा एंट्री और अपलोड
  • कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के थ्योरी मार्क्स की जांच के लिए कक्षा 12वीं की पूर्ण सारणीकरण पत्रक अपलोड करना

पोर्टल पर डिसप्ले होगी टेबुलेशन शीट
सभी के अंक अपलोड होने के बाद पोर्टल पर विद्यालय द्वारा भेजी गई टेबुलेशन शीट उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें विषय के अनुसार अंकों का विवरण और विद्यालयों द्वारा अंकों का मॉडरेशन दिया जाएगा। 

विज्ञापन

30:30:40 का अपनाया था फार्मूला
बता दें कि बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के परिणामों के आधार पर कक्षा बारहवीं का परिणाम तैयार करने के लिए 30:30:40 का फार्मूला अपनाया है। जिसमें लगभग 40 प्रतिशत अंक कक्षा 12वीं के प्री-बोर्ड हैं। वहीं कक्षा 10वीं और कक्षा 11वीं का 30 फीसदी लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - सीबीएसई बोर्ड : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, परीक्षाओं को रद्द करने के खिलाफ दायर याचिकाएं खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed