फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 12 Maths Answer Key know Students and Teachers Reaction about Exam

CBSE Class 12 Maths Answer Key: सीबीएसई कक्षा 12वीं गणित के पेपर पर छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया, सेक्शन-सी ने उलझाया, यहां देखें आंसर की

Mon, 06 Dec 2021 06:44 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 06 Dec 2021 06:44 PM IST
सार

CBSE Class 12 Maths Paper 2021-22: सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं गणित विषय के पेपर में कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। इस पेपर में तीन सेक्शन - सेक्शन ए, बी और सी के अनुसार प्रश्न पूछे गए थे। सेक्शन ए और बी दोनों में 20-20 सवाल पूछे गए। परीक्षार्थियों को इन दोनों सेक्शन के 20 सवालों में से 16 सवालों के जवाब देने थे। वहीं, सेक्शन-सी के 10 सवालों में से कोई भी 08 सवालों के जवाब देने थे।

विज्ञापन
CBSE Class 12 Maths Answer Key know Students and Teachers Reaction about Exam
CBSE 12th Board sample paper - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीएसई कक्षा 12वीं गणित विषय की टर्म-1 परीक्षा सोमवार, 06 दिसंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। गणित विषय का पेपर सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01 बजे तक संपन्न हुआ। पेपर में 40 अंकों के प्रश्न थे और सॉल्व करने के लिए कुल 90 मिनट का समय मिला। परीक्षा के बाद छात्रों ने बताया कि पेपर लंबा आया था और शिक्षकों को भी यह पेचीदा व उलझन भरा लगा।  

विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं गणित विषय के पेपर में कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। इस पेपर में तीन सेक्शन - सेक्शन ए, बी और सी के अनुसार प्रश्न पूछे गए थे। सेक्शन ए और बी दोनों में 20-20 सवाल पूछे गए। परीक्षार्थियों को इन दोनों सेक्शन के 20 सवालों में से 16 सवालों के जवाब देने थे। वहीं, सेक्शन-सी के 10 सवालों में से कोई भी 08 सवालों के जवाब देने थे। हालांकि, इसमें एक केस स्टडी भी दी गई थी।
विज्ञापन

 

गणित के पेपर को लेकर छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

अमर उजाला डिजिटल की एजुकेशन टीम से बातचीत में परीक्षार्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई छात्रों के अनुसार 12वीं की गणित की परीक्षा में कठिनाई का स्तर सामान्य था, तो कुछ छात्रों को 90 मिनट की अवधि के हिसाब से गणित विषय का पेपर लंबा लगा। वहीं, कुछ छात्रों को सेक्शन बी के सवालों में कम कठिनाई आई तो कुछ छात्रों को सेक्शन सी में उलझन हुई। हालांकि, कुछ छात्र ऐसे भी थे, जिन्होंने पेपर को संतुलित बताया। सेक्शन सी में एक केस स्टडी थी, जिसमें पांच में से किन्हीं चार सवालों के जवाब देने थे। इसलिए, छात्रों को सेक्शन सी लंबा लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेक्शन-बी में एक प्रश्न के जवाब में दो विकल्प समान

वहीं, शिक्षकों की राय में कुछ सवालों में दिए गए विकल्पों में से कई जवाब हो सकते हैं। प्रश्न में दिए गए कुछ चार विकल्पों में से दो विकल्प एक समान थे। इसको लेकर छात्रों को थोड़ी उलझन भी हुई। दिल्ली के सूरजमल विहार के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय के प्रधानाचार्य व गणित के शिक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि 90 मिनट की अवधि के हिसाब से मैथ्स के पेपर लंबा आया। सेक्शन-बी के एक प्रश्न में चार विकल्पों में से दो विकल्प एक समान थे। सेक्शन-सी में पूछे गए प्रश्न बहुत लंबे थे। सेक्शन-सी के दिशा-निर्देश भी कुछ उलझन भरे थे, जिसे छात्रों के लिए ज्यादा आसानी से स्पष्ट किया जाना चाहिए था।
 

गणित में सेक्शन-सी के प्रश्नों ने उलझाया

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-5 स्थित एक निजी स्कूल के मैथ्स के शिक्षक नीतीश गुप्ता ने कहा कि पेपर संतुलित आया है। सेक्शन-ए में सीधे तरीके से एनसीईआरटी की किताबों से सवाल पूछे गए। सेक्शन-बी में कैल्कुलेशन आधारित सवाल थे। सेक्शन-सी में अध्ययन मामलों से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे, जो लंबे और पेचीदा थे। जिन छात्रों ने मैथ्स पेपर का अभ्यास अच्छी तरह से किया होगा। उन्होंने इसे परीक्षा को ठीक ढंग से किया होगा। औसत छात्रों के 40 में से 24 से 25 अंक आ सकते हैं। 
 

पहली बार गणित के पेपर में ओएमआर शीट भरना रहा चुनौतीपूर्ण

सीबीएसई की ओर से पहली बार टर्म-1 परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह भी पहली बार है कि एमसीक्यू टाइप प्रश्न वाले पेपर हो रहे हैं। ऐसे में गणित विषय का पेपर भी पहली बार एमसीक्यू पैटर्न पर हुआ। यह विद्यार्थियों के लिए बेहद नया और पहला अनुभव था। साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए ओएमआर शीट के साथ परीक्षा देना आरामदायक रहा है क्योंकि वह जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं और उन परीक्षाओं में बैठते हैं। हालांकि, कॉमर्स स्ट्रीम के लिए और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों को ओएमआर शीट पर बॉल पेन से सही जवाबों के गोले को इंगित करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण लगा।

इन डायरेक्ट लिंक से देखें 12वीं मैथ्स का पेपर और आंसर की
CBSE Class 12 Maths Answer Key 2021-22
CBSE Class 12 Maths Paper 2021-22

सीबीएसई 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed