फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10th Result Dharmendra Pradhan Intervenes to quick redressal of Odia Answer Key grievances 28310 students have benefitted

CBSE Term-1 Result: सीबीएसई टर्म-1 रिजल्ट से जुड़ी आपत्ति का हुआ समाधान, 28 हजार छात्र लाभान्वित

Tue, 15 Mar 2022 05:13 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 15 Mar 2022 05:13 PM IST
सार

CBSE Class 10th Result : सीबीएसई की ओर से बनाई गई समिति ने स्कूल और छात्रों की आपत्तियों को स्वीकार कर आंसर की में सुधार किया है। इससे 28 हजार से ज्यादा छात्र लाभान्वित हुए हैं।

विज्ञापन
CBSE Class 10th Result Dharmendra Pradhan Intervenes to quick redressal of Odia Answer Key grievances 28310 students have benefitted
CBSE 10th Term 1 Result 2021-22 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं टर्म-1 परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीबीएसई की ओर से बनाई गई समिति ने स्कूल और छात्रों की आपत्तियों को स्वीकार कर आंसर की में सुधार किया है। इससे 28 हजार से ज्यादा छात्र लाभान्वित हुए हैं। केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसके लिए समिति को महज 24 घंटे में आपत्तियों के निस्तारण के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन

ओडिया विषय की उत्तर कुंजी पर उठे थे सवाल

दरअसल, सीबीएसई ने शुक्रवार 11 मार्च, 2022 को देर रात कक्षा 10वीं टर्म-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। रिजल्ट स्कूलों को ही ई-मेल के जरिये भेजा गया था। इस रिजल्ट को लेकर कुछ छात्रों और स्कूल प्रबंधन की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। स्कूल प्रबंधन की ओर से दावा किया गया था कि सीबीएसई कक्षा 10वीं टर्म-1 ओडिया विषय के पेपर की उत्तर कुंजी में कुछ गलतियां है। जिनके कारण मूल्याकंन से रिजल्ट प्रभावित हुआ है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा था कि 24 घंटे में करें समाधान

मामले की जानकारी जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मिली थी तो उन्होंने अधिकारियों को त्वरित आधार पर समस्याओं का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया था। शिक्षा मंत्री के निर्देशानुसार, सीबीएसई ने एक विशेषज्ञ समिति बनाई थी और उसे 24 घंटे में समस्या का समाधान करने को कहा था। सीबीएसई ने बताया कि समिति ने 14 मार्च, 2022 को शाम छह बजे अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। रिपोर्ट के आधार पर, सीबीएसई ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुमोदित सही उत्तर कुंजी के साथ ओडिया कक्षा 10वीं की ओएमआर शीट का दोबारा मूल्यांकन किया है। इसके बाद छात्रों के संशोधित रिजल्ट और प्रदर्शन को छात्रों की आगे की जानकारी के लिए संबंधित स्कूलों को भेज दिया गया है। इस संशोधन के परिणामस्वरूप कुल 28,310 छात्र लाभान्वित हुए हैं। 

विज्ञापन

Image

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed