फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10th Result 2024: CBSE Class 10th result released, passing percentage was 93.60%, read here

CBSE Class 10th Result 2024: सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम जारी, 93.60% रहा उत्तीर्ण प्रतिशत, यहां पढ़ें

Mon, 13 May 2024 01:42 PM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Mon, 13 May 2024 01:42 PM IST
सार

CBSE Class 10th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज, 13 मई को सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। इस वर्ष क्या रहा पास प्रतिशत, यहां पढ़ें।

विज्ञापन
CBSE Class 10th Result 2024: CBSE Class 10th result released, passing percentage was 93.60%, read here
CBSE Class 10th Result 2024 - फोटो : Infographic

विस्तार

 
विज्ञापन

CBSE Class 10th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज, 13 मई को सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- cbseresults.nic.in पर जाकर परिणाम की जांच कर सकते हैं। 

आपको बता दें की सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम चेक करने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी और जन्म की तारीख की आवश्यकता होगी। इस वर्ष, सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच हुई थी। 

विज्ञापन


इस साल पास प्रतिशत बढ़कर 93.60% हो गया है, जबकि पिछले साल यह 93.12 था। 22,38,827 में से कुल 20,95,467 छात्रों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की।

12वीं की तरह 10वीं में भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.75 प्रतिशत है, जबकि लड़को का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.71 प्रतिशत और ट्रांसजेंडर का 91.30 प्रतिशत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Class 10th Result 2024: क्षेत्र के अनुसार पास प्रतिशत 

त्रिवेन्द्रम- 99.75%
विजयवाड़ा- 99.60%
चेन्नई- 99.30%
बेंगलुरु- 99.26%
अजमेर- 97.10%
पुणे- 96.46%
दिल्ली पूर्व- 94.45%
दिल्ली पश्चिम- 94.18%
चंडीगढ़- 94.14%
पटना- 92.91%
परागराज- 92.72%
पंचकुला- 92.16%
भुवनेश्वर- 92.03%
देहरादून- 90.97%
भोपाल- 90.58%
नोएडा- 90.46%
गुवाहाटी- 77.94%

CBSE Class 10th Result 2024: न्यूनतम अंक

छात्रों को सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए सभी विषयों और कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

CBSE Class 10th Result 2024: कैसे चेक करें परिणाम 

  • सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • यहां 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए तीन सर्वर लिंक उपलब्ध होंगे।
  • किसी भी एक लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म की तारीख
  • दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed