{"_id":"60fa674851d43124f8782b6c","slug":"cbse-class-10th-result-2021-cbse-class-10-result-date-and-time-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: जानिए, कब जारी होगा 10वीं का परिणाम? डिजिलॉकर व उमंग एप पर भी देख पाएंगे नतीजे","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीबीएसई: जानिए, कब जारी होगा 10वीं का परिणाम? डिजिलॉकर व उमंग एप पर भी देख पाएंगे नतीजे
Fri, 23 Jul 2021 01:17 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:17 PM IST
सार
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इससे पहले 20 जुलाई को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन रिजल्ट में देरी हो रही है। क्योंकि बोर्ड ने कुछ स्कूलों को छात्रों के अंक जमा करने के बाद संशोधित करने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने स्कूलों की एक नई सूची जारी की जिसमें उनसे 25 जुलाई तक जमा किए गए परिणामों को संशोधित करने के लिए कहा गया है। बोर्ड का कहना है कि अगर कोई स्कूल तब तक मॉडरेशन प्रक्रिया को पूरा करने में विफल रहता है, तो उसके परिणाम अलग से घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल मदरसा 2021 : बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, 12 बजे के बाद ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम
विज्ञापन
दसवीं कक्षा का रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी होगा। हालांकि अभी रिजल्ट की निश्चित तारीख की बोर्ड की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट अगले हफ्ते जारी करेगा। दसवीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी घोषित किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों के जरिए दसवीं के रिजल्ट की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-आंध्र प्रदेश बोर्ड : आज आएगा इंटर द्वितीय वर्ष 2021 का परिणाम, ऐसे देख पाएंगे 12वीं का रिजल्ट
इसके बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होगा। यह लगातार दूसरा साल है जब सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट बिना मेरिट सूची के प्रकाशित होगा। बता दें कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से सीबीएसई ने दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था और आंतरिक मूल्यांकन के जरिए दसवीं का रिजल्ट जारी करने की घोषणा की थी। इस साल सीबीएसई टॉपर लिस्ट भी जारी नहीं करेगा।
कमेंट
कमेंट X