{"_id":"64c3ae94d0fccbeaa40348b8","slug":"cbse-class-10th-12th-compartment-result-2023-update-know-how-to-check-at-cbseresults-nic-in-2023-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE Compartment Result: सीबीएसई 10वीं-12वीं के कंपार्टमेंट रिजल्ट पर क्या है अपडेट, जानें कब होगा जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE Compartment Result: सीबीएसई 10वीं-12वीं के कंपार्टमेंट रिजल्ट पर क्या है अपडेट, जानें कब होगा जारी
Fri, 28 Jul 2023 06:25 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 28 Jul 2023 06:25 PM IST
सार
CBSE Class 10th-12th Compartment Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट किसी भी समय जारी करेगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक सर सकते हैं।
विज्ञापन
cbse results 2023
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
CBSE Class 10th-12th Compartment Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम किसी भी समय जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से चेक सर सकेंगे। विशेष रूप से, जो छात्र नियमित बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो सके, उन्हें पूरक या कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
सीबीएसई कंपार्टमेंट या पूरक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर अपलोड कर दिया जाएगा। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना कंपार्टमेंट रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 17 जुलाई से 22 जुलाई 2023 के बीच हुई थी, जबकि सीबीएसई कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 17 जुलाई 2023 को शुरू हुई थी।
CBSE Compartment Result 2023 ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, कक्षा 10, 12 के लिए उपलब्ध सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X