फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10 Compartment Result 2024 out, how to check results

CBSE 10 Compartment Results: सीबीएसई 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा के नतीजे जारी, तुरंत इस लिंक से करें चेक

Mon, 05 Aug 2024 03:38 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 05 Aug 2024 03:38 PM IST
सार

CBSE Class 10 Compartment Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आदिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
CBSE Class 10 Compartment Result 2024 out, how to check results
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

CBSE Class 10 Compartment Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं के पूरक परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- results.cbse.nic.in. पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने चाहिए।

विज्ञापन


सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एकल पाली में आयोजित की गई थी। इसके अलावा छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया। वैध स्कूल आईडी और प्रवेश पत्र वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


कुल 1,31,396 छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा दी और उनमें से 29% ने परीक्षा उत्तीर्ण की। 12वीं कक्षा के छात्रों के परिणाम 2 अगस्त को घोषित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीबीएसई कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा के लिए लगभग 22,51,812 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, उनमें से 22,38,827 छात्र उपस्थित हुए और 20,95,467 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। सीबीएसई कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा के परिणाम 13 मई, 2024 को घोषित किए गए थे।

रिजल्ट ऐसे करें चेक
  • सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट, results.cbse.nic.in. पर जाएं।
  • अब माध्यमिक कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षा परिणाम पृष्ठ खोलें।
  • लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी प्रदान करें।
  • अगले पृष्ठ पर परिणाम देखें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की एक कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed