CBSE: मई में हो सकती हैं सीबीएसई की दसवीं -बारहवीं की परीक्षाएं, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CBSE: इस वक्त देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। तमाम राज्य सरकारें केंद्र सरकार से लॉकडाउन बढ़ाने की अनुशंसा कर चुकी हैं। हालांकि, अभी लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि लॉकडाउन बढ़ सकता है। अगर लॉकडाउन बढ़ता है, तो सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को और ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।
क्योंकि अभी तक सीबीएसई की तरफ से भी बची हुई दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
इसे भी पढ़ें- Tripura Civil Services Exam: इस तारीख को होगी त्रिपुरा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा
ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं मई में आयोजित की जा सकती हैं। हालांकि, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मत्रालय और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से अभी ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है। कोरोना वायरस की वजह से देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस तरह की संभावना जताई जा रही है।
अगर ऐसी कोई घोषणा होती है, तो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इसे लेकर अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करेगा। बोर्ड का भी कहना है कि परीक्षा को लेकर होने वाली कोई भी घोषणा के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखें। आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस वक्त सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है।
कमेंट
कमेंट X