फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tripura Civil Services Exam: Pre Exam Schedule Announced, Candidates Check

Tripura Civil Services Exam: इस तारीख को होगी त्रिपुरा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

Sat, 11 Apr 2020 03:23 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 11 Apr 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Tripura Civil Services Exam: Pre Exam Schedule Announced, Candidates Check
विद्यार्थी - फोटो : file photo

Tripura Civil Services Exam: त्रिपुरा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 7 जून को होगा। यह परीक्षा का पहला चरण है और इसके माध्यम से ग्रेड II के 30 और त्रिपुरा पुलिस सेवा, ग्रेड II के 10 पदों पर उम्मीदवारों का चयन होगा। त्रिपुरा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (प्री एग्जाम) में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को ही मेन और साक्षात्कार में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपको  बता दें कि प्री एग्जाम के बाद ही मेन्स की तिथि की घोषणा होगी।

विज्ञापन


त्रिपुरा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी। यह परीक्षा अगरतला, अंबासा, धर्मनगर, कैलाशहर और उदयपुर में आयोजित की जाएगी। त्रिपुरा सिविल सेवा आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि प्री एग्जाम के बाद ही मेन एग्जाम की तारीख की घोषणा की जाएगी। मेन परीक्षा में सफलता पाने वाले अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आपको बता दें कि त्रिपुरा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी।
विज्ञापन


 

त्रिपुरा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 अप्रैल को खत्म हुए है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाई गई है। जेईई मेन और एडवांस परीक्षा को भी स्थगित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed