फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10 Admit Card 2026 Released, Exams from May 15, Guidelines and Rules for Students

CBSE: 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा में नौ दिन बाकी, स्कूल से प्राप्त करें अपना प्रवेश पत्र, जानें जरूरी नियम

Wed, 06 May 2026 04:16 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 06 May 2026 04:16 PM IST
सार

CBSE Class 10 Admit Card 2026: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल इन्हें डाउनलोड कर विद्यार्थियों को देंगे, जबकि प्राइवेट उम्मीदवार खुद डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 15 मई से शुरू होगी और 10 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी।
 

विज्ञापन
CBSE Class 10 Admit Card 2026 Released, Exams from May 15, Guidelines and Rules for Students
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)

विस्तार

CBSE 10th Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से आयोजित करेगा। जो भी विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, उनके प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं, जिन्हें स्कूलों से प्राप्त किया जा सकता है। परीक्षा शुरू होने में 10 दिनों से भी कम का समय बाकी है इसलिए विद्यार्थियों को जल्द से जल्द स्कूल से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर लेना चाहिए।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा?

सीबीएसई ने एडमिट कार्ड जारी करने की जिम्मेदारी स्कूलों को दी है।

  • स्कूल लॉगिन के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद छात्रों को देंगे

प्राइवेट (Private) उम्मीदवार खुद सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जाम सेंटर से जुड़ी व्यवस्था

बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के लिए भी अलग पोर्टल उपलब्ध कराया है, जहां से वे जरूरी सामग्री और निर्देश डाउनलोड कर सकते हैं। इसका उद्देश्य परीक्षा को सुचारु और पारदर्शी तरीके से आयोजित करना है।

विज्ञापन

एंट्री टाइम को लेकर सख्त नियम

सीबीएसई ने साफ कहा है कि सुबह 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे ट्रैफिक या मौसम जैसी संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए समय से पहले केंद्र पर पहुंचें।

एग्जाम वाले दिन क्या-क्या जरूरी है?

परीक्षा के दिन छात्रों को इन बातों का ध्यान रखना होगा:

  • स्कूल यूनिफॉर्म में ही आना होगा।
  • एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य।
  • स्कूल आईडी कार्ड भी जरूरी।
  • केवल जरूरी स्टेशनरी ही ले जा सकते हैं।

मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह बैन हैं। यदि किसी छात्र के पास ऐसे उपकरण पाए गए, तो कार्रवाई हो सकती है।

स्कूल एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

स्कूलों को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “Pariksha Sangam” पोर्टल खोलें।
  • “Schools” सेक्शन में लॉगिन करें।
  • Pre-examination activities में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • डाउनलोड के बाद सभी डिटेल्स को ध्यान से जांचना जरूरी है।

सोशल मीडिया पर सावधानी जरूरी

सीबीएसई ने छात्रों को खास चेतावनी दी है कि:

  • परीक्षा से जुड़ी अफवाहें न फैलाएं।
  • WhatsApp, Telegram, YouTube या X जैसे प्लेटफॉर्म पर गलत जानकारी शेयर न करें।

बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा के दौरान अनुशासन और ईमानदारी बनाए रखना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed