फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE class 10, 12 board exam 2020 latest official notice, must follow NCERT textbook and syllabus

CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा को लेकर छात्रों के लिए आई जरूरी सूचना, बोर्ड ने दिया ये निर्देश

Thu, 24 Oct 2019 11:10 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 24 Oct 2019 11:10 AM IST
सार

  • सीबीएसई ने 10वीं-12वी परीक्षा के लिए स्कूलों को भी भेजी जानकारी
  • अफवाहों के बाद बोर्ड ने साफ स्पष्ट की स्थिति

विज्ञापन
CBSE class 10, 12 board exam 2020 latest official notice, must follow NCERT textbook and syllabus
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में छात्रों के लिए बेहद जरूरी जानकारी साझा की है। बोर्ड ने स्कूलों, शिक्षकों और छात्रों तीनों को आगाह किया है कि वे एनसीईआरटी की पूरी किताब का अध्ययन जरूर करें। साथ ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के लिए दिया गया सिलेबस ही फॉलो करें। 
विज्ञापन

CBSE को क्यों जारी करनी पड़ी ये सूचना

दरअसल, सीबीएसई के संज्ञान में आया है कि एनसीईआरटी (NCERT) की किताबों में कुछ जगहों पर यह उल्लेख किया गया है कि 'वह हिस्सा मूल्यांकन के लिए नहीं है'। यानी परीक्षा में इससे सवाल नहीं पूछे जाएंगे। ऐसी जानकारी एनसीईआरटी किताबों में बने कई बॉक्स में भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


इससे बच्चों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है कि इससे संबंधित प्रश्न परीक्षा में आएंगे या नहीं। इस पर सीबीएसई ने स्पष्ट कर दिया है कि बच्चे पूरा पाठ्यक्रम पढ़ें और पुस्तकों का कोई भी हिस्सा ना छोड़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : अब अभिभावक नहीं 'तमन्ना' तय करेगा छात्रों का करियर, ये है केंद्र की तैयारी


बोर्ड ने जरूरी सूचना जारी करते हुए बताया है कि खासतौर पर सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एनसीईआरटी का पूरा पाठ्यक्रम जरूरी है। इसी के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसलिए बोर्ड ने छात्रों को एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है। बोर्ड ने स्कूलों को भी सूचना जारी करते हुए कहा है कि वह 10वीं व 12वीं का पूरा पाठ्यक्रम छात्रों को जरूर पढ़ाएं। 

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से इस संबंध में सभी स्कूल प्रिंसिपल को जानकारी भेजी गई है। स्कूलों व छात्रों को सलाह दी गई है कि वह सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध दसवीं व बारहवीं के पाठ्यक्रम को जरूर देखें। 

ये भी पढ़ें : 12वीं में फेल हो चुका शख्स यूं बना IPS, कभी चलाया करता था टैंपो

CBSE द्वारा इस संबंध में जारी सूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed