फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CBSE Date Sheet 2021 LIVE: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट घोषित, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की ट्वीट

Tue, 02 Feb 2021 06:07 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Tue, 02 Feb 2021 06:07 PM IST
खास बातें

CBSE Date Sheet 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी करेगा। देशभर के विभिन्न राज्यों में सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए मंगलवार को बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की जाएगी। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 4 मई से 10 जून तक आयोजित होगी। आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने सीबीएसई बोर्ड के दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं के टाइम टेबल रिलीज की तारीख की पुष्टि की थी। इससे पहले उन्होंने ही यह जानकारी दी थी कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 4 मई से 10 जून तक होगा। 

विज्ञापन
CBSE Board Class 10, 12 Exam Date Sheet 2021 LIVE News Updates: CBSE datesheet for X and XII CBSE Board Exams 2021 announced
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:31 PM, 02-Feb-2021

ऐसे डाउनलोड करें 10वीं और 12वीं की डेटशीट

दसवीं  और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट के लिए छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर विजिट करना होगा। यहां उनको होम पेज पर नई वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Latest @ CBSE और In Focus दोनों अनुभाग में दसवीं और बारहवीं कक्षा की डेटशीट का लिंक मिलेगा। छात्र जैसे ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की डेटशीट के लिंक पर क्लिक करेंगे डेटशीट खुल जाएगी, जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक : 
Date Sheet For Board Examination 2021
05:16 PM, 02-Feb-2021

10वीं की डेट शीट ट्वीट की

केंद्रीय मंत्री ने अगले ट्वीट में 10वीं कक्षा की डेटशीट जारी की है। साथ ही उन्होंने 10वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन
05:14 PM, 02-Feb-2021

शिक्षा मंत्री का संबोधन खत्म, 12वीं की डेट शीट ट्वीट की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का संबोधन खत्म हो चुका है। उन्होंने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की डेट शीट ट्वीट की है। साथ ही छात्रों को शुभकामनाएं अभिव्यक्त कीं।
 
05:08 PM, 02-Feb-2021

छात्रों को शुभकामनाएं दीं

केंंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपने लाइव संबोधन के तुरंत पहले ट्वीट कर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने लिखा, प्रिय छात्रों, बहुप्रतीक्षित सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेट-शीट की घोषणा कर रहा हूं। कृपया आश्वस्त रहें कि हमने पूरी कोशिश की है कि ये परीक्षा आपके लिए सुचारू रूप से चले। आपको शुभकामनाएं। 
05:02 PM, 02-Feb-2021

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का लाइव संबोधन शुरू 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को लेकर लाइव हैं।
 
04:34 PM, 02-Feb-2021

CBSE Date Sheet 2021 LIVE: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट घोषित, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की ट्वीट

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मंगलवार, 02 फरवरी, 2021 को शाम पांच बजे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी करेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट किया ...
 
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed