फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Term-1 Result 2021 Date Class 10th, 12th Result Expected in January 2022 Check Details

CBSE Term-1 Result Date: जानिए कब तक घोषित होंगे सीबीएसई टर्म-1 परीक्षाओं के रिजल्ट

Fri, 17 Dec 2021 07:28 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Fri, 17 Dec 2021 07:28 PM IST
सार

सीबीएसई के टर्म-1 बोर्ड परीक्षाओं के अंक जनवरी, 2022 में जारी हो सकते हैं। 10वीं की परीक्षाएं 11 दिसंबर, 2021 को खत्म हो चुकी हैं, 12वीं की परीक्षाएं 22 दिसंबर, 2021 में खत्म हो जाएंगी। इसके बाद छात्रों की ओमआरशीट का मूल्यांकन करके, उनको अंक मिलेंगे। 

विज्ञापन
CBSE Board Term-1 Result 2021 Date Class 10th, 12th Result Expected in January 2022 Check Details
सीबीएसई टर्म-1 रिजल्ट 2021-2022 - फोटो : file photo

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाओं के नतीजे बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होने के बाद जारी किए जाएंगे। इससे जुड़ी सूचना बोर्ड की तरफ से जल्द ही छात्रों को बताई जाएगी। दसवीं कक्षा बोर्ड के मुख्य विषयों की परीक्षाएं 11 दिसंबर को खत्म हो गई थीं। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 22 दिसंबर, 2021 को खत्म हो जाएंगी। परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तर कुंजी से छात्रों की परीक्षाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन होने के बाद छात्रों को पेपर के अंक दिए जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि टर्म-1 परीक्षाओं के रिजल्ट जनवरी,2022 में आ सकते हैं। छात्रों की ओएमआर शीट के जवाबों का मूल्यांकन करके उन्हें सिर्फ अंक जारी किए जाएंगे। फाइनल रिजल्ट, मार्च-अप्रैल 2022 में टर्म-2 परीक्षा के खत्म होने के बाद जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन

 

बोर्ड परीक्षा के सिर्फ अंक होंगे जारी 


बोर्ड ने अक्टूबर, 2021 में जारी अपने सर्कुलर  में जानकारी दी है कि टर्म-1 की 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद छात्रों के विषयों के अंक जारी किए जाएंगे। किसी भी छात्र को पास, कपार्टमेंट और आवश्यक दोहराव श्रेणी में श्रेणी में नहीं डाला जाएगा। वहीं, बोर्ड परीक्षाओं के अंतिम नतीजे मार्च-अप्रैल, 2022 में टर्म-2 परीक्षाओं के खत्म होने के बाद जारी करेगा। बोर्ड 12वीं कक्षा के 114 विषयों और 10वीं कक्षा के 75 विषयों की परीक्षाओं को आयोजित करवा रहा है। कोविड-19 महामारी के कारण एहतियात के तौर पर सीबीएसई ने  परीक्षाओं को दो टर्म में बांटा हैं।  

विज्ञापन

10वीं के छात्रों ने शुरू की टर्म-2 परीक्षाओं की तैयारी 


10वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाएं खत्म होने के बाद छात्रों ने अब टर्म-2 परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। छात्रों ने अपने-अपने टाइम टेबल को भी तैयार कर लिया है। कई छात्र दिन में ढाई से तीन घंटे और शाम को तीन से चार घंटे की समय अवधि में पढ़ाई कर रहे हैं। गणित, सामाज शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, कंप्यूटर एप्लिकेशन विषयों की तैयारी छात्रों ने शुरू कर दी है। छात्रों का कहना है कि पढ़ाई के साथ ही वह खेलों पर भी ध्यान दे रहे हैं। अभी से थोड़े-थोड़े चैप्टर को दोहरा रहें हैं, जिससे हर विषय के पाठ्यक्रम को समय पर पूरा किया जा सके। कई छात्र लगातार अपने शिक्षकों से पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed