केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार, 05 मार्च, 2021 को दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए संशोधित विस्तृत समय सारिणी यानी डेटशीट जारी कर दी है। इस बार बोर्ड ने पहले से घोषित डेटशीट में बदलाव करते हुए नई डेटशीट जारी की है। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए संशोधित डेटशीट को डाउनलोड करने का सीधा लिंक यहां दिया गया है। इसके साथ ही सीबीएसई ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए व्यावहारिक परीक्षाएं, परियोजनाएं, आंतरिक मूल्यांकन के लिए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए संशोधित डेट शीट को बोर्ड की उपरोक्त लिंक के अतिरिक्त बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। संशोधित डेट शीट के अनुसार, बोर्ड ने कई परीक्षाओं के समय और तारीखों में बदलाव किया गया है। संशोधित टाइम टेबल के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 04 मई, 2021 से शुरू होंगी, लेकिन कक्षा 10वीं की परीक्षा 07 जून, 2021 और कक्षा 12वीं की परीक्षा 14 जून को समाप्त होगी। संशोधित टाइम टेबल और प्रैक्टिकल गाइडलाइन डाउनलोड करने के सीधे लिंक के लिए अगली स्लाइड पढ़ें।
सीबीएसई : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 की संशोधित डेट शीट जारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:52 PM IST
सार
- 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 04 मई, 2021 से शुरू होंगी
- 10वीं की परीक्षा 07 जून और 12वीं की परीक्षा 14 जून को समाप्त होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X