फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जेईई मेन 2021 : 7 मार्च को जारी हो सकता है जेईई मेन परीक्षा के फरवरी सत्र का रिजल्ट

Fri, 05 Mar 2021 06:28 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 05 Mar 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
JEE Main 2021 February Session Result Likely To Be Released On March 7
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

JEE Main 2021 February Session Result: जेईई मेन 2021 परीक्षा के फरवरी सत्र का रिजल्ट 7 मार्च को जारी हो सकता है। फरवरी सत्र की परीक्षा का परिणाम एनटीए 7 मार्च रविवार के दिन जारी कर सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को कहा कि जेईई मुख्य परीक्षा 2021 के फरवरी सत्र का रिजल्ट 7 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। रिजल्ट की घोषणा के बाद अभ्यर्थी फरवरी सत्र के परीक्षा परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे।



आधिकारिक वेबसाइट
jeemain.nta.nic.in

 

JEE Main 2021 February Session Result Likely To Be Released On March 7
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

एनटीए का कहना है कि जेईई मेन 2021 परीक्षा के फरवरी सत्र का रिजल्ट एग्जामिनेशन कैलेंडर के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को रिजल्ट संबंधी किसी भी तरह के अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए। बीटेक एप्लीकेंट के लिए जेईई मुख्य 2021 परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी, 25 फरवरी और 26 फरवरी को हुआ था। वहीं, बी प्लानिंग और बीआर्क के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा 23 फरवरी को आयोजित हुई थी। 

इसे भी पढ़ें-TANCET 2021: 20 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट
 

JEE Main 2021 February Session Result Likely To Be Released On March 7
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

ऐसे चेक कर सकेंगे जेईई मुख्य परीक्षा 2021 के फरवरी सत्र का रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थियों को जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही अभ्यर्थियों को जेईई परीक्षा का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद अभ्यर्थियों का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं।
-ध्यान रहे कि जेईई मेन 2021 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक घोषणा के बाद ही खुलेगा। 

इस साल जेईई एडवांस परीक्षा 3 जुलाई को आयोजित होगी। आपको बता दें कि जेईई परीक्षा का आयोजन इस साल चार चरणों में हो रहा है। पहले चरण की परीक्षा हो चुकी है और अब मार्च, अप्रैल और मई चरणों की परीक्षा होनी है। इसके लिए एनटीए ने  परीक्षा केंद्र बढ़ाने का फैसला लिया है। 

इसे भी पढ़ें-सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 की संशोधित डेट शीट
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed