CBSE: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बोर्ड परीक्षा तिथियों में बदलाव का नोटिस, पढ़िए सीबीएसई ने दिया क्या जवाब
CBSE Exams Date Change News: आजकल सोशल मीडिया पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखों के संबंध में एक नोटिस की तस्वीर वायरल है। सीबीएसई ने आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट के माध्यम से इसे स्पष्ट किया है। नीचे पढ़िए पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोशल मीडिया पर चल रही बोर्ड परीक्षा की तारीखों में बदलाव की फर्जी खबरों को खारिज कर दिया है। सीबीएसई ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल के माध्यम से दी है। सीबीएसई ने एक्स पर फर्जी सर्कुलेशन की एक तस्वीर पोस्ट की और स्पष्ट किया कि बोर्ड ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा की तारीखों को बदलने का कोई निर्णय नहीं लिया है।
बताया गया कि मामले की अधिकारियों द्वारा निगरानी की जा रही है और आईपीसी और आईटी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत फर्जी खबर प्रसारित करने में शामिल शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#CBSE FACT CHECK!
विज्ञापन विज्ञापन
Beware! The following letter under circulation is FAKE and misleading. The board has not taken any such decision. pic.twitter.com/30CKR3VffO— CBSE HQ (@cbseindia29) February 16, 2024
सीबीएसई ने हाल ही में छात्रों और अभिभावकों को फर्जी सूचनाओं के साथ-साथ अफवाहें फैलाने के लिए शरारती तत्वों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फर्जी सोशल मीडिया हैंडल के संबंध में एक सार्वजनिक सलाह जारी की है।
बोर्ड ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को इन फर्जी हैंडल्स द्वारा फैलाई जा रही जानकारी पर विश्वास न करने की सलाह दी है। बोर्ड ने कहा है कि इस तरह के फर्जी हैंडल्स द्वारा साझा की गई किसी भी जानकारी के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।
Announcement pic.twitter.com/CekIhetyHM
— CBSE HQ (@cbseindia29) February 12, 2024
सीबीएसई ने ऐसे 30 एक्स हैंडल्स के नाम भी जारी किए हैं, जिनमें सीबीएसई का नाम या लोगो का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीबीएसई ने सलाह दी है कि किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए बोर्ड के आधिकारिक हैंडल (@cbseindia29) को फॉलो करें।
कमेंट
कमेंट X