फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Exams Date Announced on 31st December

CBSE Board Exam Date: 31 दिसंबर को होगा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखों का एलान

Wed, 30 Dec 2020 04:01 PM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 30 Dec 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
CBSE Board Exams Date Announced on 31st December
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : Twitter@Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 31 दिसम्बर शाम 6 बजे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी करेंगे। निशंक ने कहा कि छात्र, अभिभावक और शिक्षक बहुत दिनों से 10वी और 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का इंतजार कर रहे थे। सभी से बातचीत के आधार पर बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल तय किया है।

विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने शनिवार को कहा कि कक्षा दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान 31 दिसंबर को होगा। उन्होंने ट्वीट किया कि वर्ष 2021 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की परीक्षाएं कब शुरू होंगी, इसकी घोषणा मैं 31 दिसंबर को करूंगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह की शुरुआत में निशंक ने कोविड-19 महामरी की परिस्थितियों के मद्देनजर दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को फरवरी तक आयोजित किए जाने से इंकार किया था। वैसे आम तौर पर प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी में शुरू हो जाती हैं और लिखित परीक्षाएं फरवरी में होती हैं।


रमेश पोखरियाल निशंक ने गत मंगलवार को कहा था कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अगले वर्ष फरवरी तक नहीं होंगी और फरवरी के बाद परीक्षाएं कब कराईं जायेंगी, इस पर विचार विमर्श कर जल्द जानकारी दी जायेगी।

बोर्ड परीक्षा के आयोजन के बारे में डिजिटल माध्यम से शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए निशंक ने कहा था कि जनवरी- फरवरी माह तक बोर्ड परीक्षा कराना संभव नहीं होगा। फरवरी के बाद परीक्षाएं कब कराईं जा सकती हैं, इस पर विभिन्न पक्षकार विचार विशर्म करेंगे और आगे सूचना दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षाओं के माध्यम को लेकर उठ रही शंकाओं को समाप्त करते हुए कहा कि परीक्षाएं लिखित माध्यम से ही होंगी। ऑनलाइन माध्यम से परीक्षाएं कराने का फिलहाल कोई विचार नहीं है।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed