फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Exams 2027: Registration, LOC Webinar Addresses School Queries on Details, Subjects and Fees

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027: एलओसी को लेकर बोर्ड ने किया वेबिनार, प्रधानाचार्य-शिक्षकों को क्या निर्देश दिए?

Tue, 29 Sep 2026 08:59 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 29 Sep 2026 08:59 PM IST
सार

CBSE Board Exams 2027: सीबीएसई ने 2027 बोर्ड परीक्षा के पंजीकरण और एलओसी को लेकर स्कूलों की शंकाएं दूर कीं। वेबिनार में व्यक्तिगत विवरण, विषय चयन, शुल्क और सीडब्ल्यूएसएन प्रावधानों पर जानकारी दी गई। इसमें प्रधानाचार्य और शिक्षक शामिल हुए।
 

विज्ञापन
CBSE Board Exams 2027: Registration, LOC Webinar Addresses School Queries on Details, Subjects and Fees
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)

विस्तार

CBSE Board Exams 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पंजीकरण और परीक्षार्थियों की सूची (एलओसी) प्रक्रिया से जुड़े स्कूलों के सवालों के जवाब दिए। बोर्ड ने मंगलवार को पंजीकरण और एलओसी की प्रासंगिकता विषय पर लाइव सवाल-जवाब वेबिनार आयोजित किया।

विज्ञापन


वेबिनार में विद्यार्थियों के व्यक्तिगत विवरण, विषयों के चयन, एलओसी में जानकारी भरने, शुल्क और अन्य प्रक्रियाओं से जुड़े सवालों पर सीबीएसई अधिकारियों ने जानकारी दी।

विज्ञापन

विद्यार्थियों की जानकारी भरने में बरतें सावधानी

वेबिनार में प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के नाम समेत अन्य व्यक्तिगत विवरण में सुधार से जुड़े सवाल पूछे। इसके अलावा विषयों के चयन और बदलाव, एलओसी का डाटा जमा करने और उसके सत्यापन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के पंजीकरण तथा शुल्क संबंधी प्रावधानों को लेकर भी स्कूलों की शंकाओं का समाधान किया गया।
 

विज्ञापन

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एलओसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

यह प्रक्रिया देशभर के साथ 26 देशों में संचालित करीब 32 हजार सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों से जुड़ी है। ऐसे में बोर्ड ने स्कूलों को विद्यार्थियों की जानकारी सही तरीके से दर्ज करने पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

विज्ञापन

विषयों के संयोजन की जानकारी भी सही भरना जरूरी

बोर्ड ने पंजीकरण और एलओसी के दौरान विद्यार्थियों के व्यक्तिगत विवरण के साथ-साथ विषयों के संयोजन की जानकारी भी सही दर्ज करने पर जोर दिया। स्कूलों को शुल्क संबंधी नियमों का पालन करने और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) से जुड़े प्रावधानों को सही तरीके से लागू करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed