{"_id":"5fedc8157b83bd51f12fe9d2","slug":"cbse-board-exams-2021-dates-released-here-is-all-you-need-to-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Board Exam: चार मई से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, जानिए पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE Board Exam: चार मई से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, जानिए पूरा कार्यक्रम
Thu, 31 Dec 2020 07:32 PM IST
गौरव पाण्डेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 31 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने साल 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया है। इसके अनुसार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चार मई से शुरू होंगी और 10 जून को समाप्त होंगी। एक मार्च से प्रैक्टिकल (प्रयोगात्मक) परीक्षाएं होंगी। सीबीएसई ने बताया कि इन परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई कर घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का बेसब्री से इंतजार था। सीबीएसई बोर्ड ने इस महीने की शुरुआत में ही कह दिया था कि परीक्षाएं लिखित माध्यम से ही होंगी न कि ऑनलाइन माध्यम से। बता दें कि परीक्षा तिथि के एलान में विलंब के चलते कई स्कूल विद्यार्थियों की तैयारी के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्री-बोर्ड परीक्षाएं करवाने लगे थे।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम
| तारीख | कार्यक्रम |
| 1 मार्च 2021 | प्रायोगिक परीक्षाओं की शुरुआत |
| 4 मई 2021 | लिखित परीक्षाओं की शुरुआत |
| 10 जून 2021 | परीक्षाएं समाप्त |
| 15 जुलाई 2021 | परिणाम आने की संभावना |
पहली बार इतनी देर से होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड में आम तौर पर प्रैक्टिकल परीक्षाओं की शुरुआत जनवरी में हो जाती है और लिखित परीक्षाएं फरवरी के आस-पास होती हैं। लेकिन इस साल कोरोना की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते पहली बार ऐसा हो रहा है कि बोर्ड परीक्षाएं मई में आयोजित कराई जा रही हैं और प्रैक्टिकल परीक्षाएं मार्च में हो रही हैं।
विज्ञापन
कोविड-19 के चलते मार्च से बंद हैं देशभर के स्कूल
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बाद देशभर के सभी स्कूल मार्च में बंद कर दिए थे। अक्तूबर में कुछ राज्यों ने आंशिक तौर पर स्कूलों को दोबारा खोलने की शुरुआत की थी। हालांकि, कुछ राज्यों ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने यहां अभी तक स्कूलों को बंद ही रखा है।
कमेंट
कमेंट X