फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Exam 2025: Admit card for Class 10th, 12th soon; Check dates awaited

CBSE Board Exam 2025: जल्द जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं के प्रवेश पत्र, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

Fri, 10 Jan 2025 02:08 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 10 Jan 2025 02:08 PM IST
सार

CBSE Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 15 फरवरी से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा। जल्द ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से स्कूल-वार जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
CBSE Board Exam 2025: Admit card for Class 10th, 12th soon; Check dates awaited
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए CBSE बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। नियमित उम्मीदवार अपने संबंधित स्कूलों से अपना सीबीएसई एडमिट कार्ड 2025 प्राप्त कर सकते हैं, जबकि निजी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निजी उम्मीदवारों के पास अपना लॉग इन विवरण होना चाहिए।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों को अपना नाम, रोल नंबर, डीओबी, स्कूल नंबर, आईडी, फोटो और अन्य विवरण मिलेगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के उन छात्रों के लिए रोल नंबर फाइंडर उपलब्ध कराएगा, जिन्होंने अपना रोल नंबर खो दिया है। उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर प्राप्त करने के लिए फाइंडर टोल पर अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2025 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक चलेंगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू होने से करीब दो हफ्ते पहले परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करता है। उम्मीदवार जल्द ही जनवरी के अंत या फरवरी 2025 के पहले सप्ताह में अपने एडमिट कार्ड की उम्मीद कर सकते हैं।
 

परीक्षा के दिन इन बातों को रखें ख्याल

छात्रों को अपना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में अपने साथ ले जाना होगा। परीक्षा केंद्र पर किसी भी असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवारों को अपने नीले या काले बॉलपॉइंट पेन, पेंसिल और एक इरेजर ले जाना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
 

एडमिट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं ।
  • इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध "सीबीएसई बोर्ड एडमिट कार्ड 2025" लिंक खोलें ।
  • अब आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें ।
  • इसके बाद, एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed