फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Exam 2021 : CBSE reduces 30% syllabus of 10th class

CBSE Board Exam 2021 : दसवीं बोर्ड छात्रों को बड़ी राहत, पाठ्यक्रम में 30% की कटौती

Thu, 25 Feb 2021 11:07 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 25 Feb 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2021 : CBSE reduces 30% syllabus of 10th class
सीबीएसई - फोटो : self

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने देश के सभी सीबीएसई स्कूलों में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए सोशल साइंस विषय की परीक्षा हेतु सिलेबस में कटौती की है। सीबीएसई 27 मार्च 2021 को दसवीं कक्षा हेतु सोशल साइंस विषय की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने कुल पांच यूनिट्स, सोशल साइंस के थ्योरी टॉपिक्स में से हटा दिए हैं। इस प्रकार नया और संशोधित सिलेबस, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। पढ़िए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का बयान ...

विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पूर्व में भी, कोविड-19 महामारी के कारण पूरे देश में उत्पन्न हुई अभूतपूर्व परिस्थितियों के चलते सीबीएसई को अपने सिलेबस में कटौती कर संशोधित करने के सुझाव दिए थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के अनुसार, इस वर्ष कोरोना महामारी के प्रभाव के परिणामस्वरूप स्कूलों में कामकाज के दिन भी काफी घटा दिए गए थे। अधिकांश छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा उपलब्ध कराई गई। ऐसी परिस्थिति में छात्र, अभिभावक और स्वयं शिक्षक भी छात्रों के हितों को देखते हुए पाठ्यक्रम में कटौती के पक्षधर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई ने शिक्षा मंत्री के सिलेबस में कटौती के दिए निर्देशानुसार विभिन्न विषयों में 30 प्रतिशत की कटौती की है। सिलेबस से कटौती किया गया हिस्सा, बोर्ड इम्तिहानों के प्रश्न-पत्रों में शामिल नहीं किया जाएगा। संशोधित पाठ्यक्रम पर आधारित परीक्षाओं का इंटरनल मूल्यांकन करने की भी बात कही गई है। शिक्षकों और स्कूल प्राचार्यों से यह सुनिश्चत करने को कहा गया है, कि छात्रों को विस्तार से और स्पष्ट तरीके से विषयों के रीशेड्युल सिलेबस की जानकारी दें। शिक्षा मंत्री के अनुसार, कोरोना महामारी से उत्पन्न हालातों को मद्देनजर रख देश भर के तमाम शिक्षाविदों से विषयों के सिलेबस में कटौती को लेकर उनके सुझाव मांगे गए थे। इस बाबत देश के विभिन्न भागों से करीब 150 शिक्षाविदों ने अपने सुझाव भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed