CBSE Board Exam 2021: सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों की फर्स्ट टर्म एग्जाम का किया एलान, ऑफलाइन होगी यह परीक्षा
CBSE Board Exam 2021: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कराई जाने वाली प्रथम चरण की परीक्षा ऐलान कर दिया है। बोर्ड द्वारा 18 अक्टूबर को इन एग्जाम के लिए डेटशीट भी जारी कर दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE Board Exam) ने दसवीं, बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए कराए जाने वाले फर्स्ट टर्म एग्जाम की का ऐलान कर दिया है। इसके लिए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 14 अक्टूबर को एक ऑफिशियल नोटिस भी जारी कर दी गई है। 5 जुलाई, 2021 को जारी किए गए सर्कुलर में सीबीएससी बोर्ड ने स्टूडेंट्स को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित किए जाने की जानकारी साझा कर दी थी। इस सर्कुलर के हिसाब से बोर्ड एग्जाम दो टर्म में कराए जाएंगे। इसलिए 14 अक्टूबर को जारी किए गए इस आधिकारिक नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड एग्जाम की फर्स्ट टर्म परीक्षा के लिए 18 अक्टूबर को डेटशीट जारी कर दिया जाएगी। अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई को धार देने के लिए अभी SAFALTA SCHOOL की फ्री क्लासेस की भी मदद ले सकते हैं।
एग्जाम से जुड़ी कुछ जरूरी बातें
- यह परीक्षा 90 मिनट की होगी।
- परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
- एग्जाम के दौरान कोविड नियमों का पालन करना होगा।
- यह एग्जाम केवल क्वालिफ़ाइंग नेचर का होगा, इसके लिए कोई अतिरिक्त रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा।
सरकारी नौकरी की भी करें फ्री में पक्की तैयारी
अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता ऐप द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी सफलता एप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X