फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Class 10th, 12th Admit Card Latest Update, Know relesing date and how to download

CBSE Board Admit Card: 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड जारी होने पर इस तरह कर सकेंगे चेक, जानिए क्या है ताजा अपडेट

Sat, 03 Feb 2024 05:16 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 05:16 PM IST
सार

CBSE Board Admit Card 2024: सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होने जा रही है। छात्र बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। खबर में जानें एडमिट कार्ड कब जारी होगा।
 

विज्ञापन
CBSE Board Class 10th, 12th Admit Card Latest Update, Know relesing date and how to download
CBSE (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE Board Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 15 फरवरी से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू करने वाला है। छात्र बेसब्री से एडमिट कार्ड क इंतजार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा। एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद इसे यहीं से डाउनोलड किया जा सकेगा। आइए जानते हैं एडमिट कार्ड से जुड़ी ताजा अपडेट्स...

विज्ञापन

कब आएगा सीबीएसई 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड (CBSE 10th, 12th Admit Card 2024) फरवरी के पहले हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एडमिट कार्ड के 1 से 5 फरवरी 2024 के बीच जारी होने की उम्मीद है। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी स्कूल इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। स्कूलों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करके समय से छात्रों को उपलब्ध कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर अंकित होंगे ये विवरण

एडमिट कार्ड में रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का नाम, माता का नाम, पिता/ अभिभावक का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी, एडमिट कार्ड आईडी और जिन विषयों में परीक्षा दी जा रही है, उनकी डिटेल्स शामिल होंगी। अगर इनमें से कोई डिटेल्स छात्रों को अपने एडमिट कार्ड में नहीं दिखाई दे या अंकित डिटेल में कोई त्रुटि हो तो, तो तुरंत स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।

रेगुलर छात्रों को एडमिट कार्ड अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त करने होंगे वहीं, प्राइवेट छात्रों के लिए एडमिट कार्ड सीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे।

विज्ञापन

ये है परीक्षा का समय

सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 13 मार्च, 2024 को समाप्त होगी। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल, 2024 तक चलेंगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक, एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (How to Download CBSE Board Admit Card 2024)

प्राइवेट छात्र अपने एडमिट कार्ड इन स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध परीक्षा संगम लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, यहां स्कूल लिंक का चयन करें।
  • फिर से प्री एग्जाम एक्टिविटीज लिंक पर क्लिक करें और अब एक और नया पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक और पेज डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed