फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE begin tele-counselling sessions for Class 10 and 12 students from May 24, ahead of 12th board exams

पहल : सीबीएसई ने परीक्षाओं से पहले शुरू की यह सेवा, 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा लाभ

Wed, 26 May 2021 05:55 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 26 May 2021 05:55 PM IST
सार

कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपने माता-पिता के साथ टोल-फ्री नंबर 1800-11-8004 पर टेली-काउंसलिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।  यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क है।

विज्ञापन
CBSE begin tele-counselling sessions for Class 10 and 12 students from May 24, ahead of 12th board exams
CBSE : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जहां एक ओर देश में बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर गहमागहमी जारी है वहीं, दूसरी ओर सीबीएसई बोर्ड विद्यार्थियों के लिए नित नई सुविधाएं और सेवाएं शुरू करने में व्यस्त है। वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 के लगातार दूसरे साल प्रकोप के बीच, 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के आयोजन संबंधी अंतिम निर्णय को लेकर अभी कोई नतीजा नहीं निकल पाया है, लेकिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपनी बोर्ड कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए एक शानदार पहल की है। इसका लाभ 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए वार्षिक टेली-काउंसलिंग सत्र शुरू कर दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपने माता-पिता के साथ टोल-फ्री नंबर 1800-11-8004 पर टेली-काउंसलिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क है। इसकी शुरुआत 24 मई, 2021 को कर दी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन
 

सीबीएसई ने इससे पहले भी महामारी के दौरान नौवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के मानसिक और सामाजिक कल्याण के लिए एक नया एप 'दोस्त फॉर लाइफ' लॉन्च किया था। सीबीएसई बोर्ड ने घर के सुरक्षित माहौल में छात्रों और अभिभावकों की आसानी, सुविधा और उपयोगिता के लिए इस सुविधा को डिजाइन किया गया है।

सीबीएसई के 83 विशेषज्ञों के अलावा, देशभर के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के 24 प्रिंसिपल, काउंसलर और विशेषज्ञ 'दोस्त फॉर लाइफ' एप पर उपलब्ध हैं। ये सभी सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक इस टोल फ्री नंबर पर समस्या समाधान और परामर्श सहायता के लिए उपलब्ध रहते हैं।  

 

बता दें कि दोस्त फॉर लाइफ एप दुनियाभर के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के छात्रों और अभिभावकों की परामर्श आवश्यकताओं को एक साथ पूरा करेगा। प्रशिक्षित परामर्शदाताओं/प्राचार्यों द्वारा सप्ताह में तीन बार सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को निःशुल्क लाइव परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष, 83 स्वयंसेवक हैं, जिनमें से 66 भारत में हैं और 17 सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल, ओमान, कुवैत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका से इस एप पर जुड़े हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed