फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Affiliation 2022 registration date extended check schedule and details

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: सीबीएसई संबद्धता 2022-23 के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ी 

Fri, 30 Apr 2021 10:36 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 30 Apr 2021 10:36 AM IST
सार

सीबीएसई ने सीबीएसई संबद्धता 2022-23 सत्र के लिए पंजीकरण तारीख आगे बढ़ा दी है।

विज्ञापन
CBSE Affiliation 2022 registration date extended check schedule and details
CBSE - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई संबद्धता 2022-23 सत्र के लिए पंजीकरण तारीख आगे बढ़ा दी है। बोर्ड ने इसे लेकर संशोधित तिथियां जारी की हैं। बोर्ड की तरफ से इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया गया है। ऑफिशियल नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के जरिए देखा जा सकता है। बोर्ड ने ताजा संबद्धता, संबद्धता के उन्नयन और विस्तार के लिए संशोधित तारीखें जारी की हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कोरोना इफेक्ट: दूसरी बार स्थगित हुई जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन



दरअसल, देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफे के कारण पैदा हुई स्थिति के चलते  नई संबद्धता, संबद्धता के उन्नयन और विस्तार के लिए आखिरी तारीख 30 जून तक आगे बढ़ाई गई है। विस्तृत समय सारणी स्कूल सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। बोर्ड ने कोविड-19 की वजह से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया है। अब स्कूल 30 जून तक संबद्धता के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-क्या आपको पता है: इन 6 देशों में 50 से लेकर 100 दिनों तक कभी नहीं डूबता है सूरज


बोर्ड की नई संबद्धता प्रणाली 1 मार्च 2021 से लागू हुई है। बोर्ड ने इससे पहले सीबीएसई संबद्धता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल रखी थी जो अब आगे बढ़कर 30 जून कर दी है। बता दें कि बोर्ड की तरफ से कोरोना वायरस को देखते हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed