फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE admits technical glitch after Class 12 result, announces refund for incorrect fee deduction

CBSE: सीबीएसई ने 12वीं रिजल्ट के बाद तकनीकी खामी स्वीकार की, गलत फीस कटौती पर रिफंड की घोषणा

Sun, 24 May 2026 12:01 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 24 May 2026 12:01 PM IST
सार

CBSE Class 12th: सीबीएसई ने 12वीं रिजल्ट के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी खामी स्वीकार की है। इस दौरान कुछ छात्रों से गलत फीस कट गई, जिस पर बोर्ड ने रिफंड देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
CBSE admits technical glitch after Class 12 result, announces refund for incorrect fee deduction
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)

विस्तार

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2021-22 परीक्षा सत्र को लेकर कक्षा 12वीं के परिणाम के बाद की प्रक्रिया में एक अहम स्पष्टीकरण जारी किया है। 24 मई 2026 की आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई कॉपी के लिए आवेदन करते समय कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आईं। इसके कारण कई छात्रों के शुल्क कटौती में गड़बड़ी हो गई। कुछ मामलों में छात्रों से ज्यादा पैसे काट लिए गए, जबकि कुछ मामलों में सिस्टम की गलती से कम शुल्क लिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


बोर्ड ने साफ किया है कि जिन छात्रों से अधिक पैसा लिया गया है, उन्हें वही अतिरिक्त राशि उसी भुगतान माध्यम (जैसे UPI, कार्ड आदि) से वापस कर दी जाएगी। जिनसे कम शुल्क लिया गया है, उन्हें बाकी राशि जमा करने की जानकारी अलग से दी जाएगी। इसके साथ ही सभी प्रभावित छात्रों को उनकी स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं बिना किसी नए आवेदन के उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी सर्कुलर को लेकर सीबीएसई का अलर्ट

सीबीएसई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘फेक न्यूज अलर्ट’ जारी करते हुए छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बोर्ड के अनुसार सोशल मीडिया पर एक नकली सर्कुलर तेजी से फैलाया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि तकनीकी समस्याओं के कारण उत्तर पुस्तिका की कॉपी लेने और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया रद्द कर दी गई है।

सीबीएसई ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया है। बोर्ड ने साफ किया है कि यह सर्कुलर फर्जी है और छात्रों को ऐसी किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करना चाहिए। सीबीएसई ने अपने पोस्ट में लिखा, 'फर्जी खबरों और अफवाहों से सावधान रहें। किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed