CBSE 12th Result 2024: 99.91% पास प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम सबसे आगे, यहां जानें क्षेत्रवार उत्तीर्ण प्रतिशत
CBSE 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 12वीं कक्षा के नतीजे 2024 जारी कर दिए। क्षेत्र के अनुसार क्या रहा उत्तीर्ण प्रतिशत, यहां पढ़ें।
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट यहां पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE 12th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के छात्र तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं। यहां पढ़ें सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर लाइव अपडेट्स
इस वर्ष, सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की थीं और 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच आयोजित की गईं थीं। छात्रों को ऑनलाइन परिणाम जांचने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का इस्तेमाल करना होगा।
सीबीएसई बोर्ड 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।
CBSE 12th Result 2024: क्षेत्र के अनुसार उत्तीर्ण प्रतिशत
- त्रिवेन्द्रम- 99.91%
- विजयवाड़ा- 99.04%
- चेन्नई- 98.47%
- बेंगलुरु- 96.95%
- दिल्ली पश्चिम- 95.64%
- दिल्ली पूर्व- 94.51%
- चंडीगढ़- 91.09%
- पंचकुला- 90.26%
- पुणे- 89.78%
- अजमेर- 89.53%
- देहरादून- 83.82%
- पटना- 83.59%
- भुवनेश्वर- 83.34%
- भोपाल- 82.46%
- गुवाहाटी- 82.05%
- नोएडा- 80.27%
- प्रयागराज- 78.25%
CBSE 12th Result 2024: कैसे चेक करें परिणाम
- सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
- यहां 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए तीन सर्वर लिंक उपलब्ध होंगे।
- किसी भी एक लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
कमेंट
कमेंट X