फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 12th Political Science Exam analysis term 1 board paper students teachers reactions 

CBSE 12th Political Science Exam: पाठ्यक्रम को अच्छी तरह पढ़कर परीक्षा देने वालों के आएंगे अच्छे अंक,जानिए पेपर का विश्लेषण

Fri, 17 Dec 2021 04:30 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Fri, 17 Dec 2021 04:30 PM IST
सार

CBSE 12th Political Science Exam: परीक्षा में विदेश नीति, योजना आयोग, नीति आयोग जैसे टॉपिक से प्रश्न पूछे गए। पेपर में तीन सेक्शन में कुल 60 बहुविकल्पीय प्रश्न में से 50 प्रश्नों के जवाब देने थे। पेपर छात्रों के पाठ्यक्रम से आया। 

विज्ञापन
CBSE 12th Political Science Exam analysis term 1 board paper students teachers reactions 
CBSE - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

सीबीएसई की 12वीं कक्षा के राजनीति विज्ञान की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा शुक्रवार, 17 दिसंबर, 2021 को संपन्न हुई। पेपर में कुल 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए, जिसमें से 50 सवालों के उत्तर देने थे। 40 अंकों के पेपर को पूरा करने के लिए 90 मिनट का समय मिला। इसमें कुल तीन सेक्शन आए थे, सेक्शन-ए, बी और सी। छात्रों को सेक्शन-ए और बी में 24 प्रश्नों में से 20 प्रश्नों के उत्तर देने थे। वहीं, सेक्शन सी में 12 प्रश्नों में से 10 प्रश्नों के उत्तर देनें थे। छात्रों ने कहा कि पेपर थोड़ा लंबा जरूर था लेकिन आसान रहा। वहीं, शिक्षकों ने कहा कि पेपर पूरा एनसीईआरटी की किताबों से आया, लेकिन सिर्फ वो ही छात्र पेपर में बेहद अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिन्होंने पाठ्यक्रमों को विस्तार से समझकर पढ़ा होगा। कई छात्रों के 40 में से 35 से 38 अंक भी आ सकते हैं।

विज्ञापन


सेक्शन-बी में घुमावदार तरीके से आए सवाल  

अमर उजाला डिजिटल की एजुकेशन टीम ने पीतमपुरा के जेडपी ब्लॉक स्थित सर्वोदय कोएड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की लेक्चरर अलका ठुकराल ने बताया कि पेपर पूरा पाठ्यक्रम से आया और जिन छात्रों ने चैप्टरों को अच्छे से समझकर पढ़ा होगा, वह अच्छे अंक लाएंगे। विदेश नीति, योजना आयोग, नीति आयोग जैसे टॉपिक से जुड़े प्रश्न पेपर में पूछे गए। विदेश नीति के प्रश्नों को बेहतर ढंग से उन्हीं छात्रों ने किया होगा। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मामलों पर विस्तार से पढ़ाई की हो। पेपर में सेक्शन-बी में कुछ सवाल घुमावदार तरीके से पूछे गए थे। यह कारण बताने वाले प्रश्न थे। औसत छात्रों के लिए प्रश्न थोड़े कठिन थे।

विज्ञापन

परीक्षा के बाद शिक्षकों से छात्रों ने की बात

लेक्चरर अलका ठुकराल ने बताया कि टर्म-1 बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों की ऑनलाइन कक्षा के दौरान पाठ्यक्रमों को गहराई से उनके अर्थों के बारे में समझाया था। पेपर खत्म होने के फौरन बाद कई छात्रों ने कॉल करके अपने प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी। पांच से छह छात्रों के फोन कॉल आए और उन्होंने अपने प्रदर्शन के बारे में अवगत कराया। मुझे खुशी है कि छात्रों ने ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम पर अभ्यास किया। होनहार छात्रों के 32 से ज्यादा अंक आ सकते हैं। वहीं, औसत छात्रों के 20 से 22 अंक आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed