फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 12th Class Result 2020 News in Hindi: 100 Percent marks obtained in CBSE 12th examination by doing self study

CBSE 12th Result 2020: सीबीएसई 12वीं की टॉपर दिव्यांशी जैन ने बताया, इस तरह पढ़ पाए 100 प्रतिशत अंक

Mon, 13 Jul 2020 09:12 PM IST
Jaya Tripathi जया त्रिपाठी एजुकेशन डेक्स
जया त्रिपाठी एजुकेशन डेक्स Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 13 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12th Class Result 2020 News in Hindi: 100 Percent marks obtained in CBSE 12th examination by doing self study
CBSE 12वीं का रिजल्ट 2020 - फोटो : amar ujala

Central Board of Secondary Education 12th Class Result 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। वहीं लखनऊ की छात्रा दिव्यांशी जैन ने शत प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। अमर उजाला से बताचीत में उन्होंने अपनी 12वीं परीक्षा की तैयारी के बारे में बताया। तो चलिए जानते हैं उनसे की किस तरह तैयारी कर उन्होंने पाया यह मुकाम। 

विज्ञापन


'अगर आपको कोई चीज समझ नहीं आ रही है तो उसको छोड़ना नहीं है जब तक वह समझ न आये उसको पढ़ते रहना चाहिए और पेपर में बिना परेशान हुए अपना बेस्ट देना चाहिए।' ये कहना है केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा में 600 में 600 अंक प्राप्त करने वाली दिव्यांशी जैन का।
विज्ञापन


दिव्यांशी का कहना है उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि शत-प्रतिशत नंबर मिल सकते हैं। यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि दिव्यांशी ने ह्यूमैनिटी में ये नंबर हासिल किये हैं। दिव्यांशी के पिता राकेश प्रकाश जैन एक बिजनेसमैन हैं तथा उनकी मां सीमा जैन गृहणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नवयुग रेडियंस स्कूल से पढ़ाई की है। जब भी उन्हें पढ़ाई में किसी विषय में कठिनाई का सामना करना पड़ा, तो उसमें उनकी बहन ने काफी मदद की। दिव्यांशी ने बताया उन्होंने यह सफलता खुद से पढ़ कर और एनसीआरटी की किताबों की मदद से पाई है और फिर भी अगर कहीं दिक्कत होती थी तो स्कूल को शिक्षकों ने काफी मदद की है।

दिव्यांशी ने आगे बताया की उनका पसंदीदा विषय इतिहास है और उसमें ही वे अपना करियर बनाना चाहती हैं।  

दिव्यांशी जैन का रिपोर्ट कार्ड
इंग्लिश- 100
संस्कृत- 100
इतिहास- 100
भूगोल- 100
इश्योरेंस- 100
इकोनॉमिक्स- 100 

ये भी पढे़ें :  CBSE 12th Result 2020: 12वीं के छात्र ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं DigiLocker से अपनी मार्कशीट

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed