फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 12th Result 2020: Class 12 students can download their marksheet from DigiLocker

CBSE 12th Result 2020: 12वीं के छात्र ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं DigiLocker से अपनी मार्कशीट

Mon, 13 Jul 2020 02:17 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 13 Jul 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12th Result 2020: Class 12 students can download their marksheet from DigiLocker
CBSE 12th Result 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम जारी होने की जानकारी शिक्षा मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट को जरिए दी। सीबीएसई ने उच्चतम न्यायालय में पहले ही यह जानकारी दे दी थी कि बोर्ड 15 जुलाई तक परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इस बार पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 88.78 है। पिछली साल से इस साल के रिजल्ट की तुलना की जाए तो इस साल 5.38 प्रतिशत अधिक रहा। साल 2019 में 83.40 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे।
विज्ञापन


इस बार के परिणाम में त्रिवेंद्रम टॉप पर रहा है यहां के 97.67 प्रतिशत छात्र सफल हुए। वहीं पूर्वी दिल्ली मे पास होने वाले छात्रो का प्रतिशत 94.24 रहा और पश्चिमी दिल्ली का 94.6 प्रतिशत रहा। दिल्ली का ओवरआल रिजल्ट 94.39 प्रतिशत रहा। 
विज्ञापन


यहां मिलेगी मार्कशीट:
  • सीबीएसई ने आज यानी 13 जुलाई को 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। वे छात्र जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था वे अपनी मार्कशीट 48 घंटे के अंदर अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड डिजिटल अंकपत्र को डिजीलॉकर और उमंग ऐप सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म पर अपलोड कर देगा। डिजीलॉकर लॉगिन से जुड़ी जानकारी छात्रों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
 
ऐसे डाउनलोड करें अंकपत्र
  • सबसे पहले छात्र डिजीलॉकर की वेबसाइट Digilocker.gov.in पर जाएं। छात्र अपने स्मार्टफोन पर इसकी ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां से वो अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्र इन लिंक के माध्यम से डिजीलॉकर ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

आईफोन यूजर- https://apps.apple.com/in/app/digilocker/id1320618078

एंड्रॉयड यूजर - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digilocker.android
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed