फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 12th Accountancy Paper 6 Grace Marks Scheme Viral Audio Fact Check Know Real Truth Here

CBSE 12th Exam: सोशल मीडिया में दावा- अकाउंट्स के पेपर में सभी को मिलेंगे ग्रेस मार्क्स! सीबीएसई ने दी यह प्रतिक्रिया

Tue, 14 Dec 2021 07:22 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 14 Dec 2021 07:22 PM IST
सार

CBSE 12th Exam: ऑडियो में 12वीं के अकाउंटेंसी पेपर के लिए कहा जा रहा है कि छात्र चिंता न करें, यदि आप 28 से 31 प्रश्नों का सही जवाब देते हैं, तो आप लगभग 38 अंक प्राप्त करेंगे। सीबीएसई छात्रों को छह अंक तक अनुग्रह (ग्रेस मार्क्स) देगा।

विज्ञापन
CBSE 12th Accountancy Paper 6 Grace Marks Scheme Viral Audio Fact Check Know Real Truth Here
अमर उजाला पड़ताल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण इस बार सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो टर्म में आयोजित की जा रही है। बोर्ड द्वारा दसवीं की टर्म 1 परीक्षाएं संपन्न करा ली गई हैं। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब भी जारी है। हालांकि, इस बार बोर्ड परीक्षाओं में कई प्रश्नों को लेकर विवाद भी सामने आए हैं और कई बार झूठे अपडेट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इस कारण छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ा है। 

विज्ञापन


हाल ही में ऐसी ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से जुड़ी झूठी खबर का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसपर सीबीएसई को भी सफाई देनी पड़ी। इस ऑडियो में 12वीं के अकाउंटेंसी पेपर के लिए कहा जा रहा है कि छात्र चिंता न करें, यदि आप 28 से 31 प्रश्नों का सही जवाब देते हैं, तो आप लगभग 38 अंक प्राप्त करेंगे। सीबीएसई छात्रों को छह अंक तक अनुग्रह (ग्रेस मार्क्स) देगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- CBSE English Paper Controversy: सीबीएसई का बड़ा एलान, कक्षा 10वीं के विवादित पेपर के प्रश्न निरस्त, सभी छात्रों को मिलेंगे पूरे मार्क्स, पढे़ आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

किसकी थी आवाज?
वायरल ऑडियो में आवाज सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज की बताई जा रही है। उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कक्षा 12वीं के अकाउंटेंसी के पेपर का पैटर्न अंतिम समय में बदल दिया गया था, जो छात्रों के लिए "सदमे" के रूप में आया। "सीबीएसई के सैंपल पेपर में आपको 55 में से 45 प्रश्नों को हल करने के लिए कहा जाता है, जबकि परीक्षा के पेपर में 48 में से 40 प्रश्न होते हैं, यह छात्रों को चौंकाने वाला लगता है। साथ ही, पेपर में निर्देश उचित नहीं थे। उत्तर कुंजी में प्रश्न संख्या 10 का उत्तर 100 प्रतिशत गलत है, प्रश्न संख्या 47 विवादास्पद है। आपको कम से कम 5 या 6 अनुग्रह (ग्रेस) अंक मिलेंगे।

सीबीएसई ने क्या कहा?
हालांकि, सीबीएसई ने ग्रेस अंकों के इस दावे को झूठा करार दिया है। सीबीएसई ने 14 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर इस मामले से जुड़ी अधिसूचना जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि यह वायरल ऑडियो परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज का नहीं है और न हीं बोर्ड ने ऐसी कोई घोषणा की है। अपनी अधिसूचना में सीबीएसई ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऑडियो पूरी तरह से झूठा और निराधार है। बार्ड ने आगे कहा कि सीबीएसई की ओर से ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। न ही किसी संवादाता ने परीक्षा नियंत्रक से कोई भी बात की है। छात्र ऐसी किसी भी झूठी खबर से सावधान रहें।  



यह भी पढ़ें- CBSE: सुधार परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों को सीबीएसई ने दी बड़ी राहत, पढ़िए क्या है अपडेट

पहले भी हुए विवाद
इससे पहले दसवीं कक्षा के अंग्रेजी भाषा और साहित्य के पेपर में भी एक पैसेज के सवाल के ऊपर विवाद सामने आया था। इस सवाल में महिलाओं को पुरुषों से कमतर दिखाने और रूढ़िवादी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था। इस पर कई राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस मुद्दे को लोकसभा मेंह सवाल अनुचि भी उठाया था। विवाद बढ़ने पर सीबीएसई ने प्रश्न को बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार न होना बताया और वापस ले लिया था। छात्रों को इन प्रश्नों के लिए लिए पूरे अंक दिए जाएंगे। 

वहीं, इससे पहले सीबीएसई बारहवीं परीक्षा के समाजशास्त्र के पेपर में गुजरात दंगों को लेकर पूछे गए सवाल पर भी काफी विवाद देखने को मिला था। इस पर सीबीएसई ने बयान दिया था कि यह सवाल अनुचित है और इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

 यह भी पढ़ें-  CBSE 12th term 1 exam: समाजशास्त्र की परीक्षा में गुजरात दंगों के सवाल पर हंगामा, सीबीएसई ने कहा- कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed