फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 10th Result 2022 Checking likely to be completed by June 20 results by month end on cbseresults.nic.in

CBSE 10th Result 2022: सीबीएसई 10वीं के नतीजों पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगा रिजल्ट?

Wed, 15 Jun 2022 05:41 PM IST
कुमार संभव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 15 Jun 2022 05:41 PM IST
सार

सीबीएसई की 10वीं कक्षा के नतीजे जून में ही जारी किए जा सकते हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, सीबीएसई 10वीं की आंसर शीट्स चेक की जा रही हैं। माना जा रहा है कि यह काम 20 जून तक पूरा हो जाएगा। वहीं, 12वीं कक्षा के नतीजे जुलाई तक घोषित होने का अनुमान है। 
 

विज्ञापन
CBSE 10th Result 2022 Checking likely to be completed by June 20 results by month end on cbseresults.nic.in
CBSE 10th Term 2 Results - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई की 10वीं कक्षा के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस वक्त टर्म 2 की आंसर शीट्स चेक की जा रही हैं। ताजा अपडेट्स के मुताबिक, 10वीं की कॉपियों की जांच 20 जून तक पूरी होने की उम्मीद है, जिसके बाद cbseresults.nic.in पर इसी महीने नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन

20 जून तक चेक हो जाएंगी कॉपियां

जानकारी के मुताबिक, कॉपियों की जांच करने वाले शिक्षकों ने बताया कि कॉपियों की जांच लगातार की जा रही है। बोर्ड की तरफ से इसके लिए 20 जून की डेडलाइन तय की गई है। बता दें कि कॉपियों चेक करने की स्पीड बढ़ाने को लेकर बोर्ड की ओर से भी निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए रीजनल चेकिंग सेंटर्स भी इस्तेमाल किए जाएंगे। इसके लिए क्षेत्रीय मुख्यालयों में एग्जाम शीट्स पहले ही भेजी जा चुकी हैं, जिन्हें अलग-अलग मूल्यांकन केंद्रों में बांट दिया गया है। बता दें कि इस प्रक्रिया की शुरुआत परीक्षाएं खत्म होने के तुरंत बाद कर दी गई थी। हालांकि, बोर्ड ने कॉपियां जांचने की रफ्तार बढ़ाने के लिए रीजनल डिस्ट्रिब्यूशन का काम जून में ही शुरू किया है। 

विज्ञापन

12वीं के नतीजों के लिए भी बनी रणनीति

बोर्ड ने इसी तरह की रणनीति 12वीं की आंसर शीट्स के लिए भी अपनाई है। सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 जून को खत्म हो गई हैं। माना जा रहा है कि इसके नतीजे 10 से 15 जुलाई के बीच घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में 31 जुलाई तक 12वीं के रिजल्ट जारी होने की जानकारी दी जा रही है। हालांकि, सीबीएसई ने इस संबंध में कोई भी बयान जारी नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब जारी होंगे 10वीं के नतीजे?

अगर 10वीं के नतीजों की बात करें तो एक्सपर्ट्स ने रिजल्ट का एलान होने की अनुमानित तारीख 29 या 30 जून बताई है। हालांकि, सीबीएसई के अधिकारियों ने संभावित तारीख के बारे में भी कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने सिर्फ इतना बताया था कि परीक्षाएं खत्म होने के 20 दिन में बोर्ड नतीजों की तारीख का एलान कर देगा। बता दें कि सीबीएसई 10वीं कक्षा की टर्म 2 परीक्षाएं 24 मई को समाप्त हुई थीं और इसे 20 दिन बीत चुके हैं। दरअसल, कॉपियों को जांचने के काम में देरी हुई है। अब कहा जा रहा है कि 20 जून तक कॉपियों को जांचने का काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद बोर्ड को नतीजे जारी करने में कम से कम सात दिन लगेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed