{"_id":"5cd029bcbdec22070a1a8a4b","slug":"cbse-10th-result-2019-toppers-success-mantra-latest-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE Class 10th Toppers: शीर्ष पर रहे छात्र-छात्राओं ने बताए सफलता के राज","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE Class 10th Toppers: शीर्ष पर रहे छात्र-छात्राओं ने बताए सफलता के राज
Mon, 06 May 2019 10:57 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Mon, 06 May 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CBSE Result 2019: सीबीएसई ने सोमवार को 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए। 500 में से 499 अंक लाकर 13 छात्र-छात्राओं ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। बता दें कि इस बार 18.19 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, इनमें से 91.10 फीसदी पास हुए हैं। पिछले साल की तुलना में यह चार फीसदी ज्यादा है। परीक्षा में जहां पहले स्थान पर 13 छात्र-छात्राएं रहे वहीं दूसरे स्थान पर 598 अंक लाकर 25 छात्र-छात्राएं रहे। वहीं, 497 अंक लाकर 59 छात्र-छात्राएं तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार के टॉप-10 रीजन
- त्रिवेंद्रम - 99.85%
- चेन्नई - 99%
- अजमेर - 95.89%
- पंचकुला - 93.72%
- प्रयागराज - 92.55%
- भुवनेश्वर - 92.32 %
- पटना - 91.86%
- देहरादून - 89.04%
- दिल्ली - 80.97%
- गुवाहाटी - 74.49%
तरु जैन, जयपुर
13 टॉपर्स में से एक तरु जैन जयपुर राजस्थान की रहने वाली हैं। 500 में से 499 अंक लाने वाली तरु दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की पढ़ाई (इकोनॉमिक्स ऑनर्स) करना चाहती हैं। तरु ने कहा कि वह रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थीं।
विज्ञापन
सिद्धांत पैंगोरिया, नोएडा, जीबी नगर
सिद्धांत अपनी सफलता से काफी खुश हैं। लोटस वैली स्कूल के छात्र सिद्धांत ने बिना किसी कोचिंग या ट्यूशन के यह मुकाम हासिल किया है। सिद्धांत ने कहा कि जो लेसन टीचर देते थे उसे ही रिवाइज करता था। शुरू से ही उसका कॉन्सेप्ट क्लीयर रहा और यही वजह है कि उसने इतने अच्छे नंबर हासिल किए। सिद्धांत ने अपने माता-पिता को अपना आदर्श बताया और उनके साथ अपने शिक्षकों को अपनी सफलता का क्रेडिट दिया।
विज्ञापन
शिवानी लाठ, नोएडा, जीबी नगर, उत्तर प्रदेश
शिवानी लाठ ने भी सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में देश मे 13 टॉपर्स में जगह बनाई है। शिवानी सेक्टर-126 स्थित मयूर स्कूल की छात्रा है। शिवानी ने कॉमर्स और गणित विषय की छात्रा है।ईश मदान, पटेल नगर, गाजियाबाद
ईश मदान ने अंग्रेजी में 100, हिंदी में 100, विज्ञान में 99, सामाजिक अध्ययन में 100 और गणित में में 100 अंक प्राप्त किए। ईश रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के समय में उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। खुद को रिलैक्स रखने के लिए रोजाना एक घंटा टेबल टेनिस और क्रिकेट खेलते थे।- सिद्धांत - 499 - देहरादून
- दिव्याश - 499 - नोएडा जी बी नगर उत्तर प्रदेश
- योगेश कुमार - 499 - जौनपुर यूपी प्रयागराज
- अंकुर मिश्रा - 499- वसुंधरा गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
- वत्सल - 499 -देहरादून, उ.प्र
- मान्या - 499- बठिंडा पंचकुला
- आर्यन झा - 499- अजमेर
- तरू जैन - 499 - अजमेर
- भावना एन -499- केरल त्रिवेंद्रम
- इश मदान 499- गाजियाबाद यूपी
- दिवाज कौर- 499 - हरयाणा, पंचकुला
- अपूर्वा जैन- 499 - शास्त्री नगर गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
- शिवनाथ - 499- नोएडा यूपी
- कश्वी जैन- 498- अंबाला पंचकुला
- अधीना - 498 - त्रिवेंद्रम
- आयुषी पुष्कर- 498- प्रयागराज
- मल्लिका मंडल - 498- देहरादून
- साक्षी सक्सेना - 498- पंचकुला
- तरुश रजावत -498- पंचकुला
- रोहन बतरा -498- पंचकुला
- दृष्टि गुप्ता -498- देहरादून
- पाखी वत्स -498- देहरादून
- निशिता सिंह -498- देहरादून
- प्रथम कुमार -498- देहरादून
- गौरव सिंह -498- प्रयागराज
- राधिका गुप्ता -498- देहरादून
- शिविका दुदानी -498- दिल्ली
- सलमान -498- त्रिवंद्रम
- मनन -498- देहरादून
- स्तुति -498- पंचकुला
- अरिंदम शर्मा -498- गोवहाटी
- यशस - 498- चेन्नई
- गार्गी गोयल -498- देहरादून
- पुष्पा चौधरी -498- देहरादून
- जानवी - 498- देहरादून
- प्रियंका -498- पंचकुला
- सिरिंक्स -498- त्रिवंद्रम
- ईशा श्रीवास्तव -498- प्रयागराज
कमेंट
कमेंट X