फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CBSE 10th Result 2021: आज जारी होगा सीबीएसई का 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

Tue, 03 Aug 2021 11:05 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 03 Aug 2021 11:05 AM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज यानी कि मंगलवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड दोपहर 12 बजे दसवीं का रिजल्ट जारी करेगा।
 

विज्ञापन
cbse 10th board result declared today know more details
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

CBSE 10th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज यानी कि मंगलवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड दोपहर 12 बजे दसवीं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर दसवीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।



इस साल बोर्ड दसवीं कक्षा के लिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण बोर्ड ने इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए तैयार किया है। जो विद्यार्थी बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, वे फिर से परीक्षा दे सकेंगे। विद्यार्थी सीबीएसई का दसवीं का रिजल्ट उमंग एप और डिजिलॉकर के जरिए भी देख सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों के फोन में ये एप नहीं हैं, वे प्ले स्टोर से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।



इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2021: आज 4 बजे जारी होगा परिणाम, इन वेबसाइट्स के जरिए देख सकेंगे रिजल्ट

cbse 10th board result declared today know more details
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

एसएमएस और उमंग एप पर ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
विद्यार्थी उमंग एप और एसएमएस के जरिए भी अपना दसवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकेंगे। विद्यार्थियों को सबसे पहले अपना उमंग एप डाउनलोड करना होगा। छात्र गूगल प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद वहां उपलब्ध ऑप्शन में सीबीएसई सिलेक्ट करें और उसके बाद अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें। जैसे ही आप अपनी डिटेल डालेंगे आपका दसवीं का रिजल्ट खुल जाएगा। विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी अपना दसवीं का रिजल्ट मंगा सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को CBSE10 < ROLLNUMBER > < ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करना होगा। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।

 

cbse 10th board result declared today know more details
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे दसवीं का परिणाम
-सबसे पहले विद्यार्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको दसवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद दसवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed