फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   10th Board Exam 2021: Know the present situation of board exam in these states

10वीं बोर्ड: 8 राज्यों ने रद्द की परीक्षा, 3 राज्य ही कराएंगे पेपर, इनको है सीबीएसई के फैसले का इंतजार

Sat, 29 May 2021 05:38 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 29 May 2021 05:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश, ओडिशा समेत 7 राज्यों ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा ने पैटर्न में अहम बदलाव करने के बाद परीक्षा लेने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
10th Board Exam 2021: Know the present situation of board exam in these states
बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार और तीसरी लहर में बच्चों को खतरें की संभावना की वजह से बोर्ड परीक्षाएं प्रभावित हो रही है। इसके चलते मध्यप्रदेश, ओडिशा समेत 8 राज्यों ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा ने पैटर्न में अहम बदलाव करने के बाद परीक्षा लेने का फैसला लिया है। वहीं कुछ राज्य अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पाए हैं और सीबीएसई के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी दसवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। 

विज्ञापन

जानिए राज्यों में दसवीं बोर्ड परीक्षाओं की मौजूदा स्थिति…

असम - माध्यमिक शिक्षा मंडल (एसईबी) असम ने बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। असम बोर्ड द्वारा जल्द ही तारीखों का एलान किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी की दर कम होने के 15 दिनों बाद परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल - मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा का टेंटेटिव शेड्यूल जारी किया गया है। इसके अनुसार अगस्त के दूसरे सप्ताह में कक्षा दसवीं के मुख्य विषयों की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। 90 मिनट की यह परीक्षा विद्यार्थियों को अपने विद्यालयों में ही जाकर देनी होगी। वहीं अन्य विषयों के अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तय किए जाएंगे।

विज्ञापन

त्रिपुरा - प्रदेश के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने मीडिया में यह बयान दिया है कि कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। केवल अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों की परीक्षा होगी। हालांकि अभी तक परीक्षा की तारीखों का एलान नहीं किया गया है। संभावना है कि बोर्ड जून में परीक्षाओं के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सकता है। 

राजस्थान - बोर्ड द्वारा अभी कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान बोर्ड दसवीं की बजाय 11वीं कक्षा में बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के विकल्प पर विचार कर रहा है। इस प्रस्ताव के मुताबिक दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रोन्नति दी जाएगी और कक्षा 11वीं बोर्ड परीक्षा में दसवीं के प्रश्नों को शामिल किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार अंतिम फैसला की घोषणा परीक्षा से 15 दिन पूर्व की जाएगी। 

आंध्र प्रदेश - सरकार ने जून के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। बोर्ड द्वारा जुलाई माह में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के बाद फैसला लिया जाएगा। बता दें यह परीक्षाएं 7 से 16 जून 2021 के बीच प्रस्तावित थी। जिन्हें अब कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

उत्तर प्रदेश - शिक्षा परिषद ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है। सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा है। यूपी बोर्ड के 100 साल के इतिहास में पहली बार कक्षा दसवीं बोर्ड का 100 फीसदी सफलता का परिणाम होगा। 

वहीं ओडिशा, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश ने कोरोना महामारी की वजह से देश में उत्पन्न परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। कक्षा के सभी विद्यार्थियों का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed