फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 10th 12th Term-1 Exam Admit Card release date link to direct download

CBSE Exam Admit Card : सीबीएसई 10वीं और 12वीं की टर्म वन परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र, इस वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड

Mon, 25 Oct 2021 08:14 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 25 Oct 2021 08:14 PM IST
सार

CBSE Term-1 Exam Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा-10वीं और 12वीं टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्रवेश - पत्र जारी होने के बाद, छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in से अपने एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
CBSE 10th 12th Term-1 Exam Admit Card release date link to direct download
CBSE Term-1 Exam Admit Card - फोटो : cbse

विस्तार

CBSE Exam Admit Card 2022: सीबीएसई के नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 दो बार में आयोजित की जानी हैं। इनमें से पहली टर्म यानी टर्म-1 की परीक्षाएं नंवबर में प्रारंभ होने वाली हैं। सीबीएसई की ओर से नई व्यवस्था के तहत पर परीक्षाओं की डेट शीट यानी टाइम - टेबल भी जारी कर दिया है। अब इनके प्रवेश - पत्र भी जल्द आने वाले हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही सीबीएसई कक्षा-10वीं और 12वीं टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्रवेश - पत्र जारी होने के बाद, छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in से अपने एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। डेट शीट यानी टाइम - टेबल के अनुसार, माइनर पेपर के लिए सीबीएसई कक्षा-10वीं की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा 17 नवंबर, 2021 से शुरू होने वाली है, जबकि कक्षा-12वीं के माइनर पेपर 16 नवंबर, 2021 से शुरू होंगे। सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के प्रमुख पेपर 30 नवंबर से शुरू होने वाले हैं और 11 दिसंबर, 2021 तक जारी रहेंगे। कक्षा 12वीं के प्रमुख पेपर 01 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2021 तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा 2022 के प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें :-

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर लॉग ऑन करें।
  • होमपेज पर, "सीबीएसई 12वीं टर्म 1 बोर्ड एडमिट कार्ड" और "सीबीएसई 12एच टर्म 1 बोर्ड एडमिट कार्ड" पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी संबंधित कक्षा के अनुसार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म 1 का प्रवेश - पत्र प्रदर्शित होगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकलवा लें।


महत्वूपर्ण सूचना
ध्यान दें कि आप, लिंक सक्रिय हो जाने पर ही प्रवेश - पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। आपकी सुविधा के लिए यहा सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक भी दिया गया है। हालांकि, अभी यह सक्रिय नहीं हुआ है। विशेष रूप से, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सर्दियों के मौसम के कारण सुबह 10:30 बजे के बजाय 11:30 बजे से शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed