फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   cbse 10th 12th Supplementary Exam 2023 admit card out download at cbse.gov.in

CBSE Supplementary Exam 2023: 10वीं-12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 07 Jul 2023 08:23 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 07 Jul 2023 08:23 PM IST
सार

CBSE Supplementary Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार 07 जुलाई 2023 को सीबीएसई पूरक परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

विज्ञापन
cbse 10th 12th Supplementary Exam 2023 admit card out download at cbse.gov.in
CBSE Exam Admit Card - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE Supplementary Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार 07 जुलाई 2023 को सीबीएसई पूरक परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं 17 जुलाई से आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं 12वीं की पूरक परीक्षा 17 जुलाई 2023 से शुरू होगी। नियमित छात्रों के प्रवेश पत्र उनके स्कूल के एलओसी पोर्टल पर उपलब्ध होंगे, जहां स्कूल उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं और संबंधित उम्मीदवारों को वितरित कर सकते हैं।उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर पूरक परीक्षाएं 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी करना लिंक पर क्लिक करें।

  • अब आवेदन संख्या, नाम या पिछले वर्ष के रोल नंबर के आधार पर सर्च करें।

  • अपना विवरण सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • इसे पढ़ें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12 मई, 2023 को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे। 10वीं की परीक्षा के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% रहा है। सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थीं। जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33 फीसदी रहा। सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से पांच अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 6,96,770 छात्र शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed