फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBCS in DU SOL, students to get unit wise course material and video lectures

अब यूनिट के अनुसार तैयार होगी पाठ्यसामग्री, विद्यार्थियों को मिलेगा वीडियो लेक्चर का लाभ

Tue, 20 Aug 2019 10:19 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 20 Aug 2019 10:19 AM IST
सार

  • 25 से नए पाठ्यक्रम के अनुसार वीडियो लेक्चर अपलोड होने शुरू होंगे
  • आगामी एक सितंबर तक पाठ्यसामग्री अपलोड करने की तैयारी

विज्ञापन
CBCS in DU SOL, students to get unit wise course material and video lectures
दिल्ली विवि में स्टूडेंट्स - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) लागू होने के बाद अब विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रम की पाठ्यसामग्री यूनिट के अनुसार दी जाएगी। शुरुआत में यूनिट-1 और यूनिट-2 को तैयार करके दिया जाएगा। यह ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों माध्यमों में तैयार होगी। वहीं, 25 अगस्त से नए पाठ्यक्रम (सीबीसीएस) के अनुसार वीडियो लेक्चर अपलोड करने शुरू कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के चेयरमैन प्रो. सीएस दुबे ने बताया कि दाखिले शुरू होने के समय ही वेबसाइट पर यह जानकारी प्रदर्शित थी कि पाठ्यक्रम में बदलाव हो सकता है। अब बदलाव होते ही पाठ्यक्रम के अनुसार पाठ्यसामग्री बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
  • पहले परीक्षाओं के समय परीक्षा फॉर्म भरवाया जाता था। लेकिन इस बार पहले ही भरवा लिया जाएगा और उसके अनुसार ही विद्यार्थियों को पाठ्यसामग्री देनी शुरू की जाएगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अब एक साथ पूरी सामग्री न देकर उसे टुकड़ों में देंगे।
     
  • पहले सेमेस्टर में तीन यूनिट हैं। लिहाजा पहली यूनिट व दूसरी यूनिट की पाठ्य सामग्री तैयार करके दी जाएगी। बाद में जैसे-जैसे सामग्री तैयार होगी, विद्यार्थियों को मिलेगी। 
  • इसके लिए वीडियो लेक्चर तैयार करवाने शुरू कर दिए गए हैं। 25 अगस्त से नए पाठ्यक्रम के अनुसार लेक्चर वेबसाइट पर अपलोड होने शुरू हो जाएंगे। जबकि एक सितंबर तक पाठ्यसामग्री को अपलोड करना शुरू कर देंगे। 

     
  • हमारा प्रयास है कि नया सिस्टम आने से विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 
  • जिन विद्यार्थियों को दाखिला लेने के समय पाठ्यसामग्री दी जा चुकी है, वह भी 60-70 फीसदी उपयोगी है। उसे बेकार नहीं कहा जा सकता है।

1 लाख 18 हजार विद्यार्थी ले चुके हैं दाखिला

एसओएल में शैक्षणिक सत्र 2019-20 की दाखिला प्रक्रिया के तहत जून से अब तक करीब 1 लाख 18 हजार विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। अब एसओएल में सीबीसीएस (सेमेस्टर सिस्टम) लागू किया गया है, तो विरोध में सवाल उठ रहे हैं कि नए पाठ्यक्रम के अनुसार पाठ्यसामग्री कैसे तैयारी होगी और कब मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed