फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CAT Answer Key Objection Window close today raise on iimcat.ac.in

IIM CAT 2022: कैट उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी दिन, जल्दी करें

Sun, 04 Dec 2022 11:35 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 04 Dec 2022 11:35 AM IST
सार

IIM CAT 2022: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) बैंगलोर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2022) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का आज चार दिसंबर आखिरी दिन है। 
 

विज्ञापन
CAT Answer Key Objection Window close today raise on iimcat.ac.in
IIM CAT Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

IIM CAT 2022: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) बैंगलोर द्वारा आज 04 दिसंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2022) की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए शुरू की गई विंडो को बंद कर देगा। उम्मीदवार आज शाम पांच बजे तक CAT की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। “कैट 2022 के लिए कैंडिडेट रिस्पांस टैब और ऑब्जेक्शन फॉर्म टैब 01 दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे से 04 दिसंबर 2022 को शाम पांच बजे तक सक्रिय रहेगा। 

विज्ञापन


आईआईएम कैट उत्तर कुंजी 2022 पर उठाई गई आपत्तियों का सत्यापन करेगा, जिसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जनवरी में आने की संभावना है। कैट 2022 की उत्तर कुंजी और परिणाम वेबसाइट- iimcat.ac.in पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


इससे पहले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) बैंगलोर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2022) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवारों के लिए कैट उत्तर कुंजी 2022 के साथ रिस्पॉन्स शीट 2022 को भी ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जिसे आईआईएम की वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। IIM CAT की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि "CAT 2022 के लिए कैंडिडेट रिस्पॉन्स टैब और ऑब्जेक्शन फॉर्म टैब एक दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे से 04 दिसंबर 2022 शाम पांच बजे तक सक्रिय रहेगा। उम्मीदवार इसे देख सकेंगे।  इसके साथ ही उम्मीदवार चार दिसंबर तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठा सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आईआईएम (IIM) में दाखिलों के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 रविवार, 27 नवंबर को भारतीय प्रबंधन संस्थानों और भाग लेने वाले संस्थानों में स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया गया था।  कैट 2022 परीक्षा को तीन स्लॉट में आयोजित की किया गया था। पहली पाली 8:30 बजे से 10:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी। वेबसाइट कैट 2022 के हॉल टिकट iimcat.ac.in पर अपलोड किए गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed