फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CAT 2023 application edit window closes tomorrow at iimcat.ac.in

CAT 2023: कल बंद हो जाएगा कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए करेक्शन विंडो, जल्द कर लें आवेदन पत्र में सुधार

Wed, 27 Sep 2023 03:42 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 27 Sep 2023 03:42 PM IST
सार

CAT 2023: कॉमन एडमिशन टेस्ट पंजीकरण में सुधार के लिए विंडो अभी खुली हुई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ (IIM Lucknow) कल, यानी 28 सितंबर को सुधार विंडो सुविधा बंद करने वाला है। 
 

विज्ञापन
CAT 2023 application edit window closes tomorrow at iimcat.ac.in
कॉमन एडमिशन टेस्ट 2023 - फोटो : Pixabay

विस्तार

CAT 2023: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2023) के लिए पंजीकरण संशोधन विंडो अभी एक्टिव है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ (IIM Lucknow) कल, यानी 28 सितंबर को सुधार विंडो सुविधा बंद करने वाला है। जिन भी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि रह गई थी और वो अभी तक सुधार नहीं कर पाए हैं तो कल तक हर हाल में कर लें।

विज्ञापन

किन चीजों में हो सकता है सुधार

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - iimcat.ac.in के माध्यम से अपने कॉमन एडमिशन टेस्ट पंजीकरण फॉर्म में सुधार कर पाएंगे। सुधार विंडो के दौरान उम्मीदवारों को सिर्फ नाम, जन्मतिथि, ई-मेल और मोबाइल नंबर में बदलाव करने की ही अनुमति है।आवेदक निर्दिष्ट प्रारूप के अनुसार परीक्षण शहर की प्राथमिकता में बदलाव करने, सही फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करने में भी सक्षम होंगे।

आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, “संपादन विंडो 25 सितंबर, 2023 को शाम 05:00 बजे से 28 सितंबर, 2023 शाम 05:00 बजे तक लाइव रहेगी, कृपया अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।”
 

विज्ञापन
विज्ञापन

25 अक्तूबर को आएगा एडमिट कार्ड

शेड्यूल के अनुसार, कैट एडमिट कार्ड 2023 25 अक्तूबर को जारी किया जाएगा और परीक्षा 26 नवंबर को होगी। उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से कैट हॉल टिकट को परीक्षा हॉल में ले जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed