फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CAT 2021 Result for mba admissions will soon be released by iim ahmedabad candidates can check their result at iimcat.ac.in

CAT 2021 Result: आईआईएम अहमदाबाद आज जारी कर सकता है कैट 2021 परीक्षा का परिणाम, यहां देख पाएंगे रिजल्ट

Mon, 03 Jan 2022 02:58 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Mon, 03 Jan 2022 02:58 PM IST
सार

आईआईएम अहमदाबाद ने 28 नवंबर,  2021 को कैट 2021 परीक्षा का आयोजन किया था। इसके परिणाम जल्द ही संस्थान द्वारा जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  iimcat.ac.in पर रिजल्ट को देख सकते हैं। 
 

विज्ञापन
CAT 2021 Result for mba admissions will soon be released by iim ahmedabad candidates can check their result at iimcat.ac.in
CAT 2021 Result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद द्वारा कॉमन एडमिशन टेस्ट 2021 (कैट 2021) के परिणाम जल्द जारी किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम सोमवार, 03 जनवरी को जारी किए जा सकते हैं। देश भर के आईआईएम में मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश के लिए कैट प्रवेश परीक्षा के जरिए दाखिला होता है। आईआईएम कैट रिजल्ट 2021 घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपने स्कोर की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार, कैट 2021 नतीजों की घोषणा के बाद अपने स्कोरकार्ड की जांच अवश्य करें। कैट स्कोरकार्ड एमबीए दाखिले के लिए मुख्य दस्तावेज है। इसमें कैट 2021 की पंजीकरण संख्या, उम्मीदवारों की आईडी, उम्मीदवार का नाम, श्रेणी और लिंग, जन्म की तारीख, परीक्षा की तिथि और समय, कैट स्केल स्कोर (कुल मिलाकर), कैट स्कोर (अनुभाग-वार), कैट परसेंटाइल स्कोर (अनुभाग-वार) और कैट पर्सेंटाइल स्कोर (कुल मिलाकर) जैसी जानकारियां साझा की जाएंगी। 

विज्ञापन

1.92 लाख उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

कैट 2021 प्रवेश परीक्षा देश के 156 शहरों में कुल 438 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 28 नवंबर, 2021 को तीन चरणों में सफलतापूर्वक परीक्षा का आयोजन किया गया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2.30 लाख पंजीकृत योग्य उम्मीदवारों में से लगभग 1.92 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसकी कुल उपस्थिति लगभग 83 फीसदी थी। वहीं, कैट की उत्तर कुंजी 8 दिसंबर, 2021 को जारी की गई थी। 

उम्मीदवारों को भेजे जाएंगे साक्षात्कार पत्र 

कैट 2021 के परिणाम इस वेबसाइट पर जनवरी, 2022 में जारी होगी। पिछले कई वर्षों पर नजर डालें, तो कैट के परिणाम जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाते रहें हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह किसी भी तारीख पर कैट 2021 प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी किए जा सकते हैं। अगले स्तर के चयन के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची संबंधित आईआईएम की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक आईआईएम शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीधे साक्षात्कार पत्र भेजेगा। प्रत्येक आईआईएम में उम्मीदवारों के चयन के मानदंड अलग-अलग हैं। 

विज्ञापन

CAT Result 2021: स्कोर कैसे चेक करें

  • आधिकारिक वेबसाइट यानी iimcat.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • आपका कैट परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
  • अपने स्कोर को ध्यान से देखें
  • अपने परिणाम को डाउनलोड करें
  • परिणाम को डाउनलोड करने के बाद, उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed