{"_id":"5fcf140f8c6f92443735bf8c","slug":"cat-2020-answer-key-response-sheet-released-at-iimcat-ac-in-raise-objections-till-dec-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIM CAT 2020: कैट परीक्षा की उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट जारी, ऐसे देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IIM CAT 2020: कैट परीक्षा की उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट जारी, ऐसे देखें
Tue, 08 Dec 2020 11:20 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
IIM CAT 2020 आंसर की जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IIM CAT 2020: कैट परीक्षा 2020 की उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट जारी हो गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आंसर की और रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी है, वे 11 दिसंबर शाम 5 बजे तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने जारी किया दसवीं-बारहवीं परीक्षाओं का शेड्यूल
विज्ञापन
आपको बता दें कि कैट 2020 परीक्षा आयोजित करने वाला सस्थान आईआईएम इंदौर है। अभ्यर्थी अपने लॉग इन आईडी और पासवर्ड की मदद से आईआईएम इंदौर की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर आंसर की और रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि कॉमन एडमिशन टेस्ट 2020 का आयोजन 29 नवंबर 2020 को हुआ था। परीक्षा के लिए कुल 2.7 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था।
विज्ञापन
ऐसे चेक करें कैट 2020 की 'आंसर की'
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in है।
- यहां आपको 'आंसर की' का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
- जैसे ही आप लॉग इन होंगे आपकी आंसर की खुल जाएगी।
- इस तरह से आप आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके बाद परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा। हालांकि, अभी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर ने कैट परीक्षा के रिजल्ट डेट की जानकारी नहीं दी है। लेकिन यह तय है कि फाइनल 'आंसर की' जारी होने के बाद ही रिजल्ट जारी होगा।
कमेंट
कमेंट X