फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career: Why Power Skills Are Essential for Success; Effective Beyond Just Jobs or Roles

Career: पावर स्किल्स सफलता के लिए क्यों जरूरी? नौकरी या काम तक सीमित नहीं, हर भूमिका में साबित होती है कारगर

Tue, 22 Jul 2025 01:32 PM IST
शिवम गर्ग सैंड्रा सोजोबर्ग, डीन, डब्ल्यूजीयू स्कूल ऑफ बिजनेस (यूएस)
सैंड्रा सोजोबर्ग, डीन, डब्ल्यूजीयू स्कूल ऑफ बिजनेस (यूएस) Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 22 Jul 2025 01:32 PM IST
सार

Success Mantra: आज के तेजी से बदलते करियर वर्कप्लेस में केवल तकनीकी ज्ञान या डिग्री काफी नहीं है। असली सफलता के लिए जरूरी हैं 'पावर स्किल्स' (जैसे नेतृत्व, सहानुभूति, अनुकूलनशीलता और टीमवर्क) जो किसी भी भूमिका, प्रोजेक्ट या इंडस्ट्री में आपको दूसरों से अलग बनाते हैं।

विज्ञापन
Career: Why Power Skills Are Essential for Success; Effective Beyond Just Jobs or Roles
Career, Skills Career, Power Skills - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Power Skills in Career: जटिल हालात में नेतृत्व करते और कठिन फैसले लेते हुए लोगों तथा काम को प्राथमिकता देना कोई आसाम काम नहीं होता। ऐसे में, आज के उद्योग और नेतृत्व की दुनिया में सिर्फ ज्ञान या मुनाफा कमाने से बात नहीं बनेगी, बल्कि इससे परे जाकर सोचने की जरूरत है। अगर आप एक आंत्रप्रेन्योर या पेशेवर हैं, तो सिर्फ ज्ञान को ही अपनी सीमा मत बनाइए। 

विज्ञापन


इसके साथ-साथ आपके पास भावनात्मक समझ, नैतिक सोच और इन्सानों के साथ जुड़कर काम करने की कला जैसे पावर स्किल्स का होना भी जरूरी है। इन्हें आम तौर पर सॉफ्ट स्किल्स या पीपल स्किल्स भी कहा जाता है। ये खूबियां आपको टीम, संगठन और कॅरिअर में नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

विज्ञापन
Trending Videos

पावर स्किल्स क्यों हैं जरूरी

पावर स्किल्स की खास बात यह है कि ये केवल एक नौकरी या प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर भूमिका, प्रोजेक्ट और इंडस्ट्री में कारगर साबित होते हैं। इसका प्रमाण 1918 में कार्नेगी फाउंडेशन के ए स्टडी ऑफ इंजीनियरिंग एजुकेशन रिपोर्ट में भी मिलता है। इसमें यह बताया गया है कि इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े किसी पेशेवर की सफलता में 85 फीसदी योगदान उनके व्यक्तित्व और संवाद से जुड़े कौशल का होता है, जबकि महज 15 प्रतिशत योगदान तकनीकी ज्ञान या हार्ड स्किल्स का। 

यही कारण है कि आजकल हर नियोक्ता चाहता है कि उसके पास मजबूत ‘पावर स्किल्स’ वाले पेशेवर हों, ताकि कंपनी को लाभ हो सके।

सिर्फ बदलाव को ही न स्वीकारें

सबसे पहला पावर स्किल है अनुकूलनशीलता, जिसका अर्थ सिर्फ बदलाव को स्वीकार करना नहीं, बल्कि बदलती परिस्थितियों में तुरंत और सही ढंग से सोचना, महसूस करना और काम करना है। आज के युवाओं के लिए यह इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि आज हर संगठन को समस्या सुलझाने, नए बाजार या तकनीकी बदलावों से जूझने के लिए तैयार रहना ही पड़ता है। जिन पेशेवरों में यह गुण होता है, वे बदलावों का बेहतर तरीके से सामना कर पाते हैं और एआई जैसी तकनीकी क्रांतियों के साथ खुद को तेजी से ढाल लेते हैं।

विज्ञापन

जमीनी हकीकत को भी समझें

दूसरों की भावनाओं, उनकी सोच और जरूरतों को समझना और उसका आदर करना दूसरा महत्वपूर्ण पावर स्किल है, जो सहानुभूति कहलाता है। सहानुभूति रखने वाले पेशेवर सिर्फ डाटा या टारगेट के हिसाब से फैसले नहीं लेते, बल्कि टीम के लोगों की भावनाओं और जमीनी हकीकत को भी समझते हैं। इससे टीम का भरोसा बढ़ता है, रिश्ते मजबूत होते हैं और ऑफिस का माहौल सकारात्मक बनता है।

हरेक की सोच का सम्मान

तीसरे सबसे जरूरी पावर स्किल समावेशिता का मतलब है हर किसी की बात सुनना, विविध टीमों के साथ मिलकर काम करना और सबको बराबरी का मौका देना। जो लीडर अपनी टीम में खुलकर बातचीत करने और टीमवर्क का माहौल बनाते हैं, वहां नए विचार ज्यादा आते हैं, तेजी से बदलाव होता है और सही फैसले लिए जाते हैं। अलग-अलग सोच वाले लोगों से टीम में नवाचार की भावना और कार्यक्षमता, दोनों बढ़ती है। - द कन्वर्सेशन 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed