फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   WHO IS wWINNER ROCKY IN DU ELECTIONS

डीयू में ABVP को हराने वाले रॉकी कौन हैं ?

Thu, 14 Sep 2017 01:46 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 14 Sep 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
WHO IS wWINNER ROCKY IN DU ELECTIONS
रॉकी तुशीद

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI (एनएसयूआई) ने जीत हासिल की है। डूसू (DUSU)के अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के रॉकी तुशीद चुने गए हैं। पिछले पांच साल से अध्यक्ष का पद बीजेपी की छात्र इकाई ABVP (एबीवीपी) जीतती आ रही थी।पांच साल पहले 2012 में एनएसयूआई के अरुण हुड्डा अध्यक्ष पद का चुनाव जीते थे।

विज्ञापन


पढ़ेंः IIM Bangalore ने लॉन्च किया भारत-जापान स्टडी सेंटर

लगातार चुनाव में पराजय का सामना करती आ रही कांग्रेस के लिए रॉकी तुशीद की जीत एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। वैसे तो छात्रसंघ चुनाव राष्ट्रीय स्तर की राजनीति के संकेतक नहीं होते लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव को विश्लेषक जनता की नब्ज से जोड़कर देखते रहे हैं। वैसे भी पिछले कई सालों से दिल्ली विश्वविद्यालय की राजनीति पर ABVP का दबदबा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

रॉकी का नामांकन 6 सितंबर को हुआ था खारिज

WHO IS wWINNER ROCKY IN DU ELECTIONS

कौन है रॉकी तुशीद?

ABVP का विजय रथ रोकने वाले रॉकी तुशीद DU के नॉर्थ कैंपस से बुद्धिस्ट स्टडीज की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने शिवाजी कॉलेज से पढ़ाई की है। रॉकी पश्चिम दिल्ली एनएसयूआई शाखा और फैकल्टी ऑफ आर्ट्स के अध्यक्ष भी हैं। उनकी स्कूली पढ़ाई ज्ञान मंदिर और डीपीएस विकास पुरी से हुई है। 

डूसू चुनाव से पहले रॉकी का नामांकन खारिज कर दिया गया था लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट की इजाजत के बाद वो डूसू चुनाव के मैदान में उतरे। रॉकी की ओर से उनके केस की पैरवी वरिष्ठ वकील पी चिदंबरम ने की थी। चिदंबरम ने कहा था कि एक गुमनाम शिकायत के आधार पर मुख्य चुनाव अधिकारी कैसे उनका नामांकन रद्द कर सकते हैं।

रॉकी का नामांकन 6 सितंबर को खारिज किया गया था जबकि चुनाव 12 सितंबर को होने थे। रॉकी तुशीद ने प्रेसिडेंट पद के लिए 1,590 वोटों से जीत हासिल की जबकि वाइस प्रेसिडेंट पद पर कुनाल सहरावत को जीत मिली।

पढ़ेंः CBSE ने दिया निर्देश, स्कूल स्टाफ का कराया जाए साइकोमेट्रिक टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed