फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   web portal launched for Indians stucked in dubai by aligarh muslim university student

विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद के लिए पोर्टल लांच

Tue, 03 Oct 2017 11:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/अलीगढ़ Updated Tue, 03 Oct 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
web portal launched for Indians stucked in dubai by aligarh muslim university student
वेब पोर्टल
अलीगढ़। विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद के लिए तैयार किए गए वेब पोर्टल का शुभारंभ गांधी जयंती के मौके पर शहर के प्रसिद्ध अधिवक्ता शुभेंद्र कुमार पाठक ने पोर्टल पर क्लिक करके किया। अलीगढ़ के रहने वाले और इस समय दुबई में रह रहे रूपेश पाठक ने इस पोर्टल को तैयार किया है। 
विज्ञापन


इस मौके पर दुबई से ही रूपेश पाठक ने फोन पर कहा कि जो लोग खाड़ी और अन्य देशों में फंसते हैं, वे अधिकांश कम पढ़े-लिखे होते हैं। नियमों को समझ नहीं पाते और भाषा एक बड़ी समस्या बन जाती है। गत दिनों सऊदी अरब में फंसे अलीगढ़ के दुर्गेश सिंघल को वहां से निकलवाने में रूपेश पाठक की अहम भूमिका रही थी।
विज्ञापन


इसके बाद रूपेश के मन में जज्बा जागा कि ऐसे और भी युवक हैं, जो सऊदी अरब सहित अन्य खाड़ी देशों में फंसे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़़ के ही कुछ और युवकों के साथ मिलकर रूपेश ने हेल्पडेस्कइंडियनडॉटकाम नाम से पोर्टल तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू के छात्र रहे रूपेश के साथ इस काम में दुबई में रह रहे एएमयू के ही अन्य पूर्व छात्र भी शामिल हैं। शुभेंद्र पाठक के पिता अलीगढ़ जिले से सबसे पहले पीसीएस के लिए चयनित होने वाले व्यक्ति थे। सामाजिक कार्यों में इस परिवार की भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed