फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   UPPSC plans PCS mains on Civil Services pattern

पीसीएस मुख्य परीक्षा का बदलेगा प्रारूप, UPSC की तर्ज पर होगी परीक्षा

Sun, 03 Sep 2017 10:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Sun, 03 Sep 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
UPPSC plans PCS mains on Civil Services pattern

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस मुख्य परीक्षा का प्रारूप बदलने जा रहा है। परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर कराए जाने की तैयारी है। इस मामले में आयोग इसी माह कोई निर्णय लेगा और इसके बाद प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के बाद शासन को भेजा दिया जाएगा। इस प्रस्ताव पर दो माह पहले से ही विचार-विमर्श चल रहा था लेकिन अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार इसी माह परीक्षा प्रारूप के बदलाव पर निर्णय ले लिया जाएगा। वर्ष 2018 से इसे लागू किए जाने की योजना है। आयोग की मंशा है कि पीसीएस मुख्य परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा की तर्ज पर कराई जाए। इसके लिए आयोग ने सेलेबस भी तैयार कर लिया है। प्रस्ताव बनाया गया है कि पीसीएस की मुख्य परीक्षा में भी सामान्य अध्ययन के चार पेपर शामिल किए जाएं और चारों पेपरों की लिखित परीक्षा हो, जैसा कि आईएएस की मुख्य परीक्षा में होता है।
विज्ञापन


पढ़ें- NEET काउंसलिंग की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 7 सितंबर तक है मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दो वैकल्पिक विषयों के बजाय एक विकल्प की व्यवस्था लागू की जाए जबकि 150-150 नंबर के सामान्य हिंदी एवं निबंध के पेपर को पहले की तरह बरकरार रखा जाए। नए पैटर्न में सामान्य अध्ययन का हर पेपर 200-200 यानी कुल 800 नंबर का होगा जबकि मौजूद व्यवस्था में कुल 400 अंक के सामान्य अध्ययन के दो पेपर आते हैं। इसके अलावा नई व्यवस्था में वैकल्पिक विषय के कुल 400 अंक रह जाएंगे जबकि अभी कुल 800 अंक के दो वैकल्पिक विषय होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed