UPJEE (Polytechnic): एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीटेक्निक के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा(UPJEE Polytechnic) के प्रवेश पत्र शुक्रवार से डाउनलोड किए जा सकेंगे। छात्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एफआर खान ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त फोटो और हस्ताक्षर अपलोड नहीं किए थे उनके प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं होंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को एसएमएस से सूचना भी दी गई थी। उनके प्रवेश पत्र तभी अपलोड किए जाएंगे जब वे अपनी फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करेंगे।
इसके अलावा प्रवेश पत्र में जिन अभ्यर्थियों की फोटो स्पष्ट नहीं होगी उन्हें प्रवेश परीक्षा के दौरान दो फोटो लेकर केंद्र पर जाना होगा। फोटो वही होगी जो ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त प्रयुक्त की गई थी। एक फोटो उन्हें प्रवेश पत्र पर चस्पा करनी होगी तो दूसरी फोटो सत्यापन फॉर्म पर चिपका कर केंद्र अधीक्षक से सत्यापित करानी होगी। सचिव ने बताया कि प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की मांग की गई है और शांतिपूर्ण परीक्षा निपटाए जाने के लिए जिला प्रशासन से मजिस्ट्रेट तैनात करने की भी मांग भी की है। वहीं प्रवेश परीक्षा के लिए जोनल अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का सिलसिला जारी है। पहले चरण में मध्य और पश्चिम जोन के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जबकि पूर्व और बुंदेलखंड के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
कैसे करें डाउनलोडः
-निचे दिए लिंक पर क्लिक करें और मांगे जा रहे जरूरी विवरण भर कर सबमिट करें
-एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा
संबंधित वेबसाइट का पताः https://jeecup.nic.in
कमेंट
कमेंट X