{"_id":"6a888ba58d4e96c5f908f467","slug":"demand-made-to-union-minister-of-state-to-abolish-the-tet-requirement-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-145837-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: केंद्रीय राज्यमंत्री से की टीईटी की बाध्यता समाप्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: केंद्रीय राज्यमंत्री से की टीईटी की बाध्यता समाप्त करने की मांग
Fri, 21 Aug 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की बाध्यता समाप्त करने की मांग की। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने वन विभाग के विश्राम गृह में केंद्रीय राज्यमंत्री से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याएं रखीं।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने से शिक्षकों में भारी असंतोष है। प्रचार सचिव गोविंद आर्या ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से वार्ता कर मामले का उचित समाधान कराने की मांग की।
पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की 19 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन के बावजूद राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे शिक्षकों में निराशा है। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री से मांगों के समाधान के लिए प्रभावी पहल करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय सलाहकार एडवोकेट गिरीश प्रसाद, उपाध्यक्ष पुष्कर टम्टा, महामंत्री बीआर कोहली, प्रकाश मोहन और देव लोहिया शामिल रहे।